देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: एसडीएम और नायब तहसीलदार, चौकी प्रभारी के साथ एसडीओपी निलंबित; इतने मजदूरों की मौत के बाद कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में प्रशासनिक लापरवाही पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है। संभाग आयुक्त ने शनिवार को एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही गृह विभाग ने सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही देवास एसपी ने टोंककला चौकी प्रभारी रमनदीप हुंडल को भी निलंबित कर दिया है।
हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलसे हुए अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मामले ने तूल तब पकड़ा जब फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे।
जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में लाइसेंस से अधिक मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी और मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के काम कराया जा रहा था। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किया गया।
राजस्व विभाग सहित जिन विभागों पर निगरानी और एनओसी की जिम्मेदारी थी, उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया। प्रशासन ने निलंबन आदेश में स्पष्ट माना कि अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता और नियमों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ।
आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय देवास निर्धारित किया गया है और निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!