गुरु पूर्णिमा मेले में बेहोश हुआ श्रद्धालु: पुलिस की तत्परता से बची जान; डॉक्टर के पास पहुंचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गर्मी और उमस के कारण वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद मंडी थाना पुलिस ने तत्काल राहत पहुंचाते हुए प्राथमिक सहायता दी, जिससे श्रद्धालु की जान बच गई।
सड़क पर गिरकर अचेत हो गया
मंगलवार शाम कुबेरेश्वर धाम जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति को चक्कर आया और वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी थी। घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
ड्यूटी पर तैनात मंडी थाना पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और श्रद्धालु को खुली हवा में लिटाया। पुलिसकर्मियों ने अपने गमछे से हवा कर उसकी हालत सामान्य करने का प्रयास किया। प्राथमिक सहायता मिलने के कुछ ही मिनटों बाद श्रद्धालु को होश आ गया।
मेडिकल टीम को सौंपा गया श्रद्धालु
स्थिति संभलते ही पुलिस ने श्रद्धालु को तुरंत मौके पर मौजूद मेडिकल टीम के हवाले कर दिया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू किया। समय रहते मदद मिलने से किसी बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई। फिलहाल श्रद्धालु की हालत सामान्य बताई जा रही है।
सेवा और सुरक्षा दोनों हमारी प्राथमिकता
मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों की सहायता करना भी है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान कुबेरेश्वर धाम में तैनात पुलिस बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और हर संभव मदद के लिए लगातार मुस्तैद है।
पुलिस की मानवता की लोगों ने की सराहना
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य श्रद्धालुओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि समय पर मिली सहायता से एक बड़ा हादसा टल गया और पुलिस ने सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!