इस देश में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही: 132 लोगों की मौत; 570 घायल, 86 इमारतें ढहीं, 1,500 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त,18 स्वास्थ्य केंद्र और 52 स्कूल प्रभावित, 7 एयरपोर्ट पर काम बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बोगोटा।
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 570 लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रहे हैं।
पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी
अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 18 स्वास्थ्य केंद्र और 52 स्कूल भी प्रभावित हुए हैं।
भूकंप के बाद सुरक्षा कारणों से सात एयरपोर्ट पर संचालन रोक दिया गया है। पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रपति ने हालात की समीक्षा के लिए इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाई है और राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी शुरू कर दी है।
परेरा में सबसे ज्यादा मौतें
भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में परेरा शामिल है। यहां अकेले 60 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है।
भूकंप के तेज झटके राजधानी बोगोटा समेत देश के कई अन्य शहरों में भी महसूस किए गए। दहशत के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
चोको और रिसाराल्डा में भारी नुकसान
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चोको इलाके में सैन जोसे डेल पालमार के पास था। भूकंप की गहराई करीब 107 किलोमीटर बताई गई है।
चोको और रिसाराल्डा समेत आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे भी प्रभावित हुए हैं, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं।
बोगोटा से भेजे जाएंगे 100 रेस्क्यूकर्मी
बोगोटा के मेयर ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए शहर में 6 कलेक्शन सेंटर बनाए हैं। इन केंद्रों पर पानी, कंबल, पैक्ड फूड, हाइजीन संबंधी सामान और फर्स्ट-एड किट एकत्र किए जा रहे हैं।
प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान को तेज करने के लिए बोगोटा से करीब 100 रेस्क्यूकर्मियों को भेजने की तैयारी की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; लाखों की भीड़, ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!