मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन: इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजपूत समाज में फैली नाराजगी, उठी कार्रवाई करने की मांग
पुनीत विजयवर्गीय 99770-00405, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाराणा प्रताप का नाम सुनते ही आंखों के सामने उस महान पराक्रमी योद्धा की तस्वीर उभरती है, जिन्होंने कभी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की। 72 किलो का कवच, 81 किलो के भाले और 2 तलवारों सहित कुल 208 किलो का वजन पहनकर अपने घोड़े चेतक पर बैठकर जब वह युद्ध के मैदान में उतरते थे, तो मुगल सेना का छक्के छूट जाते थे, लेकिन इंदौर में राजपूत समाजजन का आरोप है कि मुगलों के वंशज अब महाराणा प्रताप के नाम पर धंधा कर रहे हैं।
शहर के देवास नाका के गुलाब बाग में महाराणा प्रताप हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है, लेकिन इस हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है। 1 अप्रैल 2024 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा इम्तियाज मोहम्मद अंसारी को महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिया गया था, जो कि 31 मार्च 2027 तक वैध है।
इस बात की जानकारी लगने के बाद से राजपूत समाजजन में आक्रोश है। समाजजन का आरोप है कि जीवनभर जो महापुरुष मुगलों से लोहा लेता रहा, अब उन मुगलों के वंशज अपनी कमाई बढ़ाने के लिए राजपूत और हिंदू समाज को धोखा देकर उसी पराक्रमी योद्धा के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी नाम से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन करवा सकता है, शासन की गाइडलाइन अनुसार इसमें स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की आपत्ति नहीं ले सकता।
हालांकि, अस्पताल को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देने के लिए जो भी खानापूर्ति होती है, वह स्वास्थ्य विभाग पूरा जरूर करता है। जब खुलासा फर्स्ट की टीम ने डॉ. इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के बारे में गूगल पर तलाश किया तो उनके बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं मिली, ना ही उनका रजिस्ट्रेशन नंबर मिला, अब यह भी जांच का विषय है कि इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी खुद डॉक्टर हैं भी कि नहीं।
इस पूरे मामले को लेकर जब खुलासा फर्स्ट ने पड़ताल की तो पता चला कि महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन बीएचएमएस डॉ. दिनेश ठाकुर द्वारा किया जाता है। उनका कहना है कि वह खुद ही इस हॉस्पिटल के मालिक हैं।
हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए एमबीबीएस डॉक्टर की आवश्यकता होती है, इस वजह से डॉ. इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन करवा कर हम इसका संचालन कर रहे हैं, लेकिन जब डॉ. दिनेश ठाकुर से पूछा गया कि वह खुद बीएचएमएस डॉक्टर हैं तो वह एलोपैथिक पद्धति से उपचार कैसे कर सकते हैं तो उनका कहना था कि हमारे हॉस्पिटल में सभी तरह के डॉक्टर्स आते हैं, जो मरीजों की बीमारी अनुसार इलाज करते हैं।
जब उन्हें बताया गया कि महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर होने पर समाजजन को आपत्ति है तो डॉ. दिनेश ठाकुर का कहना था कि समाज के ही कुछ लोग हमारे काम से जलन रख रहे हैं, वो ही इसी तरह की आपत्ति ले रहे हैं, उनके खुद के कई काले कारनामे हैं, मैं उनके बारे में बात नहीं करना चाहता, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि राजपूत समाज के किस स्तर के लोगों की इस पर आपत्ति है, यह सुनकर वह सकपका गए।
देवास नाका के आसपास के रहवासी इलाके राजपूत समाज बहुल हैं। ऐसे में राजपूत समाज के मरीजों को अधिक टारगेट करने के उद्देश्य से इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी ने महाराणा प्रताप के नाम का इस्तेमाल कर हॉस्पिटल शुरू किया है।
हालांकि, लोगों को शक न हो, इस वजह से इसका संचालन बीएचएमएस डॉ. दिनेश ठाकुर से करवाने की आशंका राजपूत समाजजन ने जताई है। अब समाज के पदाधिकारी इस बारे में रणनीति बना रहे है कि कैसे विधर्मी लोगों से महाराणा प्रताप के नाम को बचाना है। इसके लिए समाज के पदाधिकारी समाज के लोगों को इस हॉस्पिटल के बारे में जागरूक करने का कार्य भी करने की योजना बना रहे हैं।
यदि डॉ. दिनेश ठाकुर ही महाराणा प्रताप हॉस्पिटल के संचालक और मालिक हैं तो वह इसकी पूरी तरह से पुष्टि करें, नहीं तो इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी जैसे उनका भी खतना कर दिया जाएगा।
महाराणा प्रताप जैसे योद्धा के नाम पर यदि समाजजन को धोखा दिया जाएगा, तो इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजपूत समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को करणी सेना अपने अंदाज में सबक सिखाना जानती है। - अनुराग प्रताप सिंह, प्रमुख, श्री राजपूत करणी सेना
आजकल यह एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें मुस्लिम समाज के लोग हिंदुओं को धोखा देने के उद्देश्य से हिंदू नाम रखकर अपना व्यापार कर रहे हैं। यह मामला भी कुछ इस तरह का प्रतीत हो रहा है। यदि इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी को अस्पताल खोलना है तो हुमायूं, बाबर, अकबर, औरंगजेब के नाम पर खोलकर दिखाए।
इस तरह के नाम रखने पर कोई भी हिंदू मरीज अस्पताल की सीढ़ी भी नहीं चढ़ेगा, यह बात इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी भी जनता है। इस वजह से वह महाराणा प्रताप जैसे महा पराक्रमी योद्धा के नाम पर हॉस्पिटल संचालित कर रहा है। इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। - एकलव्य सिंह गौड़, भाजपा नेता
महाराणा प्रताप हमारे देश की शान हैं, उन्होंने जीवनभर मुगलों को नाकों चने चबवाए हैं, लेकिन अब उन्हीं मुगलों के वंशज महाराणा प्रताप के नाम पर अपना व्यापार चमकाने का प्रयास कर रहे है, यह आपत्तिजनक है।
यदि इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी को हॉस्पिटल ही खोलना था तो वह किसी अन्य नाम से खोल लेता, लेकिन उसने पूरे हिंदू और राजपूत समाज को धोखा देने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप के नाम पर यह अस्पताल शुरू किया है। इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर इसके विरुद्ध सामाजिक स्तर पर योजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी। - दीपेंद्र सिंह सोलंकी, नगर उपाध्यक्ष, भाजपा
महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन बीएचएमएस डॉ. दिनेश ठाकुर द्वारा किया जा रहा है तो भी उन्हें इसका रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी जैसे लोगों के नाम का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं थी, राजपूत समाज के भी कई डॉक्टर्स है, जिनके नाम पर हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता था, लेकिन डॉ. दिनेश ठाकुर ने जिस व्यक्ति के नाम से महावीर योद्धा महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन करवाया है, वह आपत्तिजनक है। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। - डॉ. माला ठाकुर, समाज सेविका
कोई भी व्यक्ति, जो स्वास्थ्य विभाग के सभी नियमों का पालन करते हुए अस्पताल रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करता है, उसका भौतिक सत्यापन करने के बाद विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सर्टिफिकेट दे दिया जाता है।
रजिस्ट्रेशन के बाद भी कोई नियम विरुद्ध कार्य किया जाता है तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त भी कर दिया जाता है। महाराणा प्रताप हॉस्पिटल के बारे में हमे कोई शिकायत नहीं मिली है। - डॉ. माधव हासानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के लिए एमबीबीएस डॉक्टर की आवश्यकता होती है, इस वजह से डॉ. इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन करवाया है। हमारा उद्देश्य किसी को धोखा देना नहीं है। मैं खुद पक्का राजपूत हु, मैं भी महाराणा प्रताप का सम्मान करता हूं, इस वजह से उनके नाम पर हॉस्पिटल शुरू किया है। - डॉ. दिनेश ठाकुर, संचालक, महाराणा प्रताप हॉस्पिटल
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:मां और एक महीने के बेटे की मौत

ट्रैफिक साथी ऐप से मिल रही राहत:अब तक इतनी शिकायतों का निराकरण; नो-पार्किंग और अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायतों पर यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छात्रों का अनोखा प्रदर्शन:20 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे; बोले-शिक्षक नहीं आते, हॉस्टल में भी परेशानी

वीडियो देखिये, ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई:गाड़ियों से उतरवाई फिल्म; नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के काटे चालान

वीडियो देखिये, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने पत्नी संग किए खजराना गणेश के दर्शन:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना; आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

देवास जिले में जहरीली शराब से कथित मौतों का मामला:अवैध शराब बिक्री के आरोप में दस लोग गिरफ्तार; देशी शराब, कार, मोबाइल और नकदी जब्त, दुकान मैनेजर और सेल्समैन भी पुलिस की गिरफ्त में

भाजपा नेता के छोटे भाई की हत्या:खेत में जाते समय मारी गोली; पिता-पुत्र गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:चारों आरोपी 28 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर; मुंबई की कोर्ट का फैसला

प्रांजल ठाकरान की निशानदेही पर सूरत से 3 अवैध हथियार और 10 कारतूस हुए बरामद

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!