खबर
Top News

गांधी भवन पर हमले के दोषियों पर दर्ज केस और झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग: पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 1:55 pm
शेयर करें:
गांधी भवन पर हमले के दोषियों पर दर्ज केस और झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग

बिगड़ती कानून-व्यवस्था और राजनीतिक उत्पीड़न के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर कांग्रेस कमेटी और राजीव विकास केंद्र द्वारा कल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। बिगड़ती कानून-व्यवस्था, राजनीतिक उत्पीड़न और कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर हुए हमलों के विरोध में राज्यपाल तथा पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ओमप्रकाश और एसीपी नीति दंडोतिया ने प्राप्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने 19 दिसंबर 2024 और 21 फरवरी 2026 को गांधी भवन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पथराव, कालिख पोतने और जूते-चप्पल फेंकने की घटनाओं में नामजद प्रकरण दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इन घटनाओं में केवल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर खानापूर्ति की गई।

इसके विपरीत घटना वाले दिन ही 22 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लाद दिए गए, जबकि इनमें सादिक खान, शैलू सेन, जाकिर खान उर्फ जग्गू, परवेज खान और जुनैद खान उस समय शहर में ही नहीं थे।

ज्ञापन में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाते हुए सवाल किया गया कि पूर्व सूचना के बावजूद उपद्रवियों को क्यों नहीं रोका गया। घटना से एक रात पहले बैरिकेड्स के पास एकत्र पत्थर और गिट्टी समय रहते क्यों नहीं हटवाए गए। साथ ही विपक्ष के नेताओं का राजनीतिक उत्पीड़न बंद करने की मांग की गई।

उग्र आंदोलन की चेतावनी... बताया गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी और उनके सहयोगियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। पूछताछ के नाम पर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे को घंटों थाने में बैठाया गया, नेता प्रतिपक्ष सोनाली मिमरोट के भाई बादशाह मिमरोट को दो दिन तक बिना वजह रोका गया और राजीव विकास केंद्र के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत आहूजा पर राजनीतिक दबाव में केस दर्ज किया गया।

इसके अलावा बढ़ती लूट, हत्या, अवैध कब्जों और शराब दुकानों के आसपास संचालित अवैध अहातों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई न होने पर आम जनता के हितों की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

इस हल्ला बोल आंदोलन में कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शैलू सेन, राजीव विकास केंद्र लोकसभा अध्यक्ष प्रतीक मित्तल, मीडिया प्रभारी नीतीश भारद्वाज, पुखराज राठौर, विशाल चतुर्वेदी, राहुल धाकड़े, वीरू झांझोट, निर्मल मलोरिया, राधे बौरासी, मूलचंद राठौर, संजीव सेठ, रायमुनि भगत, कृष्णा विश्वकर्मा, दानिश खान, लवेश यादव, अख्तर जावेद, अशोक नलिया, यशपाल गेहलोत, आलिम शेख, शेख सलीम, कपिल जारवाल, कमलेश पाठक, राधेश्याम चौहान, जितेंद्र पाटिल, बरकत खान, सैयद नौशाद अली, मथुरा सागर, उस्मान मुल्तानी, शाहरुख खान, रोहित जोशी, लक्ष्मण खत्री, रविकांत सैनी, महेंद्रसिंह यादव, कमलकिशोर बघेल और विभाष शर्मा उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन शैलू सेन ने तथा संचालन प्रतीक मित्तल ने किया। आभार नीतीश भारद्वाज ने माना।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

1 minute ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

23 minutes ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

30 minutes ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

41 minutes ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 1 hour ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 1 hour ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 1 hour ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 1 hour ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 2 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 2 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 2 hours ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

about 2 hours ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!