खबर
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग: एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अक्टूबर 2026, 2:48 pm
शेयर करें:
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग

गंभीर उल्लंघन मिलने पर संबंधित परियोजनाओं की वित्तीय किस्त रोकने पर विचार करने का आग्रह

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में विकास परियोजनाओं के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई गई है। डॉ. ओपी जोशी ने 12 अक्टूबर 2026 को एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक समूह के अध्यक्षों को विस्तृत अभ्यावेदन भेजकर प्रदेश की 21 प्रमुख पर्यावरणीय समस्याओं की जांच कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने संबंधित परियोजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

अभ्यावेदन में कहा गया है कि सड़क, मेट्रो, पुल, सिंचाई और नगरीय विकास परियोजनाएं आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक हैं, लेकिन इनके क्रियान्वयन में पर्यावरण, नागरिकों के स्वास्थ्य, प्राकृतिक संसाधनों और प्रभावित समुदायों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

रानी सराय के पेड़ों और पक्षियों के आवास का मुद्दा
इंदौर मेट्रो परियोजना के अंतर्गत रानी सराय क्षेत्र के पुराने पेड़ों और वहां रहने वाले तोतों सहित अन्य पक्षियों के प्राकृतिक आवास पर संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई है। अभ्यावेदन में उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका क्रमांक डब्ल्यूपी (पीआईएल) 954/2026 का उल्लेख करते हुए पर्यावरणीय प्रभाव के आकलन, निर्माण के वैकल्पिक विकल्पों और संबंधित अनुमतियों की समीक्षा की मांग की गई है।

दूषित पेयजल, नदियों के प्रदूषण और सिंहस्थ की तैयारियां
अभ्यावेदन में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल की घटना तथा खान और क्षिप्रा नदियों में प्रदूषण और गंदे पानी के उपचार की व्यवस्था को लेकर भी जांच का आग्रह किया गया है।

भागीरथपुरा मामले में प्रकाशित खबरों के आधार पर 24 मौतों का उल्लेख किया गया है। साथ ही कहा गया है कि मौतों के कारणों और जिम्मेदारी का अंतिम निर्धारण आधिकारिक जांच तथा न्यायिक अभिलेखों के आधार पर होना चाहिए।

उज्जैन में सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित सड़कों, पुलों, घाटों, बायपास व संरचना परियोजनाओं में पेड़ों की कटाई, जल निकासी, निर्माण मलबे के निपटान, ध्वनि प्रदूषण और जनसुनवाई से जुड़े नियमों के पालन की समीक्षा की मांग भी की गई है। यह मांग उन परियोजनाओं के संबंध में है, जिनका वित्तपोषण एशियाई विकास बैंक या विश्व बैंक से जुड़ा हो।

सुधारात्मक कार्ययोजनाएं सार्वजनिक की जाएं
डॉ. जोशी ने अनुरोध किया है कि जिन संबंधित परियोजनाओं में गंभीर उल्लंघनों के विश्वसनीय साक्ष्य मिलें या पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंचने का पर्याप्त खतरा हो, उनमें लागू वित्तपोषण समझौतों और संस्थागत नीतियों के अनुसार अगली वित्तीय किस्त रोकने पर विचार किया जाए।

उन्होंने निगरानी रिपोर्ट, पर्यावरणीय स्वीकृतियों और सुधारात्मक कार्ययोजनाओं को सार्वजनिक करने की मांग भी की है। अभ्यावेदन में स्पष्ट किया गया है कि यह पहल विकास का विरोध करने के लिए नहीं, बल्कि विकास परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक मूल्यांकन और जनहित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। संबंधित संस्थाओं की आगे की कार्रवाई उनके अधिकार क्षेत्र, वित्तपोषण की शर्तों और जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

वनों, झीलों और जल स्रोतों की सुरक्षा पर जोर- अभ्यावेदन में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना, मोरंड-गंजाल सिंचाई परियोजना, पन्ना क्षेत्र के वन्यजीव आवास, भोपाल की भोज आर्द्रभूमि और झीलों तथा इंदौर की बिलावली झील से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं।

इसके अलावा कटनी में एस्बेस्टस अपशिष्ट, रीवा में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र, खनन, औद्योगिक प्रदूषण और खतरनाक कचरे के निपटान की समीक्षा की मांग की गई है। जलवायु परिवर्तन, भूजल पुनर्भरण, भूमि अधिग्रहण, मुआवजे और प्रभावित लोगों की जनसुनवाई को भी प्रमुख विषयों में शामिल किया गया है।

संबंधित समाचार

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

7 minutes ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

12 minutes ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

16 minutes ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

19 minutes ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

23 minutes ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

30 minutes ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

34 minutes ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 1 hour ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 1 hour ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 1 hour ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 1 hour ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 1 hour ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 2 hours ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 2 hours ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

about 2 hours ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

about 2 hours ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 2 hours ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!