रीवा दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच व संत सुरक्षा नीति की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आर्यिका श्रुतमति व आर्यिका उपशम माताजी की हाल ही में रीवा में सड़क दुर्घटना में मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर समग्र जैन समाज ने कलेक्टर को केंद्रीय गृह मंत्री व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन दिया।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने ज्ञापन में घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा आर्यिकाओं की असामयिक समाधि सामान्य दुर्घटना नहीं है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उपलब्ध तथ्यों एवं वीडियो क्लिपों से समाज में गहरी चिंता और आशंका है।
समाज के महामंत्री देवेंद्र सोगानी ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करने, भारत सरकार से राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने, संतों के विरुद्ध अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखने तथा स्थानीय स्तर पर संत सुरक्षा समन्वय सेल गठित करने की मांग की।
समाज ने कहा संत सुरक्षा केवल एक समाज का विषय नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत की सुरक्षा का प्रश्न है।
अशोक बड़जात्या, सौरभ पाटोदी, पिंकेश टोंग्या, डीके जैन, सुरेंद्र बाकलीवाल, ऋषभ पाटनी, मनोज बाकलीवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जैन, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका बाकलीवाल, पार्षद राजीव जैन, टीनू जैन, बाल ब्रह्मचारी अशोक भैया, सुनील भैया, कैलाश वेद, प्रदीप बढ़जात्या, स्वप्निल कोठारी, भरत मोदी, वीरेंद्र बड़जात्या सहित हजारों समाजजन उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!