खबर
Top News

जनता को ठगने के लिए खुद ही चोक कर रहे ड्रेनेज लाइन, वीडियो वायरल: निगम के सफाई मित्रों की शर्मनाक करतूत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 2:41 pm
शेयर करें:

311 एप पर शिकायत के बाद चेंबर साफ करने आते हैं कर्मचारी, फिर प्राइवेट वसूली के चक्कर में घरों के पाइपों में ठूंस देते हैं प्लास्टिक की बोरियां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में नंबर वन का दम भरने वाले शहर से नगर निगम के सफाई मित्रों की एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। शहर के तीन इमली चौराहा स्थित अभिनव नगर वार्ड 68 में सरकारी कर्मचारियों ने चंद रुपयों की लालच में आम जनता को परेशान करने का धंधा बना लिया है।

यहां ड्रेनेज चेंबर साफ करने आए कर्मचारियों ने रहवासियों के घरों के निकासी पाइपों को प्लास्टिक की बोरियों से बंद कर दिया। उनकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिससे निगम की साख पर बट्टा लग गया है।

क्षेत्र के मकान नंबर 48 के रहने वाले आशीष बिंजवा और उनके पड़ोसी रवि कुमायूं ने बताया कि सोमवार को दोपहर में इलाके में ड्रेनेज साफ करने का काम चल रहा था।

इसी दौरान कर्मचारियों ने डंडे से रहवासियों के घरों से आ रहे पानी के पाइपों में जानबूझकर प्लास्टिक की बोरियां ठूंस दीं ताकि लाइन पूरी तरह ब्लॉक हो जाए।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर इस हरकत को अंजाम देने वाले दो कथित सफाई मित्रों की पहचान विष्णु और ऋतिक के रूप में हुई है।

दिखावे के लिए मुख्य चेंबर कर देते हैं साफ
इस पूरे मामले के पीछे सीधे-सीधे जनता की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे पैसा ऐंठने का एक बड़ा गंदा खेल चल रहा है। जब भी इलाके के लोग ड्रेनेज चोक होने पर नगर निगम के 311 एप पर शिकायत दर्ज करवाते हैं तो ये कर्मचारी दिखावे के लिए मुख्य चेंबर साफ कर देते हैं, लेकिन चुपके से घरों के निजी पाइपों को बंद कर देते हैं।

इसके बाद जब घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकलता और लोग परेशान होते हैं तो यही कर्मचारी कहते हैं कि सरकारी काम तो पूरा हो गया अब तुम्हारे घर का पाइप चोक है, जिसे प्राइवेट तौर पर पैसे देकर साफ करवाना पड़ेगा।

मजबूरी में लोगों को इन्हीं धोखेबाज कर्मचारियों को अलग से पैसे देने पड़ते हैं। सरकारी वेतन पाने के बावजूद जनता को इस तरह लूटने और परेशान करने वाले इन कर्मचारियों के खिलाफ अब रहवासी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी
Top News

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

12 minutes ago
वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक
Top News

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

19 minutes ago
कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल
Top News

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

25 minutes ago
प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल
Top News

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

35 minutes ago
हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर
Top News

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

41 minutes ago
बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी
Top News

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

about 1 hour ago
मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया
Top News

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

about 1 hour ago
मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस
Top News

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम
Top News

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

about 1 hour ago
मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी
Top News

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

about 1 hour ago
पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ
Indore

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

about 1 hour ago
वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा
Top News

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

about 2 hours ago
बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Top News

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

about 2 hours ago
इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल
Top News

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Top News

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

about 2 hours ago
मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी
Top News

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

about 2 hours ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

about 2 hours ago
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

about 2 hours ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!