खबर
Top News

दो सगी बहनों की मौत से मचा हड़कंप: परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार; स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मई 2026, 3:43 pm
शेयर करें:
दो सगी बहनों की मौत से मचा हड़कंप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देपालपुर कस्बे में एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चार दिनों के भीतर हुई इन दोनों मौतों के बाद इलाके में स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।

उल्टी की थी शिकायत
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी के अनुसार, छह वर्षीय बच्ची की मौत 9 और 10 मई की दरम्यानी रात हुई थी। परिजन उसे मृत अवस्था में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि बच्ची को उल्टी की शिकायत थी, लेकिन समय रहते उसका इलाज नहीं कराया गया।

दूसरी बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
पहली बच्ची की मौत के दो दिन बाद उसकी आठ वर्षीय बहन ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और विसरा जांच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने से पहले मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

मां और एक अन्य बहन भी बीमार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बच्चियों की मां और एक अन्य बहन भी बीमार हैं। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

200 घरों का सर्वे किया
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के करीब 200 घरों का सर्वे किया। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में किसी अन्य व्यक्ति में गंभीर उल्टी-दस्त या बुखार जैसे लक्षण नहीं मिले हैं।

घर के आसपास भारी गंदगी पाई गई
हालांकि जांच के दौरान बच्चियों के घर के आसपास भारी गंदगी पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने स्थानीय निकाय को तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।

इंदौर नगर निगम ने भी देपालपुर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने की बात कही है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों बच्चियों की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

संबंधित समाचार

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

1 minute ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

29 minutes ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

34 minutes ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

41 minutes ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

44 minutes ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 1 hour ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 1 hour ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 1 hour ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 1 hour ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

about 1 hour ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

about 1 hour ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

about 1 hour ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

about 1 hour ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 2 hours ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 2 hours ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 3 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!