माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत: जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; डिवाइडर से टकराई कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
माफिया अतीक अहमद के 21 वर्षीय बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। अबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे।
अचानक सामने आया जानवर, डिवाइडर से टकराई कार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार झांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर अचानक एक जानवर सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
अबान और दोस्त सोनू की मौत
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम घायल हुए हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है।
बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था अबान
बताया जा रहा है कि अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!