टाइल्स कारीगर की मौत: काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा; परिवार ने साथियों पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक टाइल्स कारीगर की निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने साथ काम करने वाले मजदूरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था मृतक
मृतक की पहचान 32 वर्षीय गोलू बड़ोले पुत्र राजाराम बड़ोले के रूप में हुई है, जो देवास नाका स्थित वृंदावन कॉलोनी में रहता था। वह पेशे से टाइल्स कारीगर था और लसूड़िया क्षेत्र की एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था।
तीसरी मंजिल से नीचे गिरा
जानकारी के मुताबिक रविवार रात काम के दौरान गोलू तीसरी मंजिल पर था। इसी दौरान वह सीढ़ियों के बीच बनी खुली जगह से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसके साथ मौजूद मजदूरों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय देर से परिजनों को सूचना दी।
गोलू को रात करीब 1 बजे उसका भाई अजय एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव से लौटकर सीधे काम पर पहुंचा था
परिजनों के अनुसार गोलू मूल रूप से खरगोन जिले के एक गांव का रहने वाला था। वह रविवार को ही गांव से इंदौर लौटा था और घर आने के बाद सीधे काम पर चला गया था।परिवार ने बताया कि गोलू अपने चार भाइयों में से एक था और परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था।
हादसे के दो घंटे बाद मिली जानकारी
मृतक के भाई अजय का आरोप है कि हादसा रात करीब 10 बजे हुआ था, लेकिन परिवार को इसकी सूचना लगभग दो घंटे बाद दी गई। उनका कहना है कि यदि समय पर जानकारी मिलती और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
परिजनों ने सवाल उठाया है कि हादसे के बाद साथियों ने तत्काल चिकित्सा सहायता क्यों नहीं दिलाई।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, और घायल को समय पर अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!