सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर: चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशा तस्कर पुलिस से बचने के लिए नित-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस से बच नहीं पा रहे। ऐसा ही एक मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां एक युवक सिगरेट के पैकेट में ब्राउन शुगर छिपाकर घूम रहा था।
एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर सिगरेट के पैकेट में रखी 15.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत चंदन नगर पुलिस ने 29 अक्टूबर को स्कीम-71 स्थित पानी की टंकी के पास चेकिंग के दौरान तौकीर को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास उक्त ब्राउन शुगर मिली।
टीआई वेदेंद्र कुशवाहा के अनुसार आरोपी तौकीर पिता अब्दुल कादिर (28) निवासी 12वीं गली, चंदूवाला रोड, चंदन नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
उससे ब्राउन शुगर के स्रोत, खरीद-बिक्री और परिवहन को लेकर पूछताछ कर रही है। फॉरवर्ड लिंक और बैकवर्ड ट्रेसिंग के जरिये यह पता लगाया जा रहा है कि नशे की खेप कहां से आई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जाना थी।
शराब के नशे में बेटे ने पिता से की मारपीट
एरोड्रम थाना क्षेत्र के इंदरसिंह तंवर निवासी कुशवाह फार्म हाउस ने अपने बेटे राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार बेटा शराब के नशे में घर आया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि बेटे ने लाठी-डंडों से भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गए।
21 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार
चंदन नगर पुलिस ने कलारिया प्लेटिनम कंपनी के पास कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आसिफ निवासी सहयोग नगर और शाहिद निवासी चंदूवाला रोड के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से 21 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी एमडी ड्रग्स किससे खरीदकर लाए थे और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करते थे। दोनों के संपर्कों और नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी:इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला

वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई:बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा

तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम:नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!