वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद: बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक विद्यार्थी को कानून के प्रति जागरूक रहने के साथ अपनी और दूसरों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए।
इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित किए जा रहे ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
युवाओं से बोले पुलिस कमिश्नर- समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जिम्मेदारी आपकी
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आज के दौर में साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी जैसी चुनौतियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक युवा को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और यातायात नियमों के पालन पर भी विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों को समझाया कि कानून का पालन करना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। युवाओं को खुद जागरूक रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिया एकजुटता का संदेश
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व बताते हुए पुलिस कमिश्नर ने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकजुटता बेहद जरूरी है। सभी नागरिकों को राष्ट्रहित में मिल-जुलकर काम करना चाहिए।
अभियान के समापन के बाद भी जारी रहेंगे जागरूकता कार्यक्रम
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का औपचारिक समापन जरूर हो रहा है, लेकिन जनसुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के साथ संवाद की पहल लगातार जारी रहेगी। इंदौर पुलिस भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
शिक्षक और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
अभियान के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के शिक्षकगण तथा इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना की।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रियंका डुडवे सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक, विद्यार्थी और इंदौर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रियंका डुडवे के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों और इसके तहत आयोजित जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी:इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला

वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई:बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा

तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम:नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!