वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं: देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित अपने कॉन्सर्ट के दौरान संगीत के साथ-साथ अपने बयानों से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अपने AURA इंडिया टूर के पहले शो में दिलजीत ने कुछ समय पहले हुए विवाद पर खुलकर बात की।
उन्होंने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, "पंजाबियों को मत सिखाओ कि लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं। मैं चुप हूं, मैं सबको प्यार करता हूं।" इसके साथ ही उन्होंने CRPF की एक महिला अधिकारी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया।
'मैं कलाकार हूं भाई' बयान पर हुआ था विवाद
दरअसल, दिलजीत दोसांझ कुछ समय पहले अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए थे। जून में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे NEET पेपर लीक से जुड़े छात्र विरोध प्रदर्शन के संबंध में जब उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई थी, तब उन्होंने कहा था कि उन्हें विरोध-प्रदर्शन और राजनीति से दूर रखा जाए, क्योंकि वह एक कलाकार हैं, राजनेता नहीं।
उनके इस बयान के बाद Cockroach Janta Party (CJP) से जुड़े अभिजीत दीपके सहित कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की थी। आलोचकों ने सवाल उठाया था कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में काम करने वाले दिलजीत छात्र आंदोलन के मुद्दे पर अपनी भूमिका से दूरी क्यों बना रहे हैं। इस दौरान उनके बयान 'मैं कलाकार हूं भाई' को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस हुई थी।
'पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं'
दिल्ली के कॉन्सर्ट में दिलजीत ने इस विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि वह कलाकार हैं और सबको प्यार करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं चुप हूं, मुझे चुप रहने दो। मैं सबका समर्थन करता हूं। पंजाबियों को मत सिखाओ कि लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं।"
उन्होंने अपनी फिल्म 'सतलुज' का जिक्र करते हुए कहा कि जिस फिल्म का मंच पर मजाक उड़ाया गया, वह मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिए उन्होंने और उनकी टीम ने लंबे समय तक संघर्ष किया है।
दिलजीत ने आगे कहा कि अगर कोई उनसे नफरत करता है तो भी उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उनकी तरफ से सभी के लिए सिर्फ प्यार है। उनके इस बयान को CJP और अभिजीत दीपके की ओर से की गई पिछली आलोचनाओं के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।
CRPF की महिला अधिकारी को मंच पर बुलाकर किया सम्मानित
कॉन्सर्ट का सबसे भावुक पल उस समय आया, जब दिलजीत ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों का आभार जताने के लिए अपना प्रदर्शन रोक दिया। उन्होंने दिल्ली पुलिस, CRPF और दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों की सराहना की।
इसके बाद उन्होंने CRPF की एक महिला अधिकारी को मंच पर आमंत्रित किया और उनका अभिवादन करते हुए सम्मान दिया। दिलजीत ने दर्शकों से महिला अधिकारी के लिए जोरदार तालियां बजाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा में तैनात जवान वहां मौजूद नहीं होते तो लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाते। महिला अधिकारी को देखकर उन्हें अपनी मां की याद आ गई।
उन्होंने बताया कि उसी दिन उनकी मां ने फोन करके उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कहा था। महिला अधिकारी को देखकर उन्हें ऐसा लगा, जैसे उनकी मां ही उनके सामने खड़ी हों। दिलजीत का यह भावुक अंदाज देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ महिला अधिकारी का स्वागत किया।
अभिजीत दीपके ने भी दी प्रतिक्रिया
दिल्ली कॉन्सर्ट में इस विवाद से जुड़ा एक और दिलचस्प पहलू सामने आया। CJP से जुड़े अभिजीत दीपके भी कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट से जुड़ी तस्वीर साझा की और दिलजीत के नाम एक संदेश लिखा।
अभिजीत ने कहा कि जून में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दिलजीत की टिप्पणी से उन्हें दुख पहुंचा था, क्योंकि वह हमेशा से उन्हें ऐसे कलाकार के रूप में देखते आए हैं जो सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते हैं। हालांकि, उन्होंने दिलजीत के प्रति अपना सम्मान भी जताया और पुराने विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की बात कही।
संगीत, जोश और पंजाबी अंदाज से गूंजा स्टेडियम
दिलजीत दोसांझ के AURA इंडिया टूर 2026 की शुरुआत दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई। कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। उन्होंने '5 तारा', 'Do You Know', 'Patiala Peg', 'GOAT' और 'Born to Shine' जैसे लोकप्रिय गानों पर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में लेजर लाइट, आतिशबाजी और ड्रोन शो भी आकर्षण का केंद्र रहे। ड्रोन के जरिए आसमान में 'पंजाबी आ गए ओए' और लेजर के जरिए 'मैं हूं पंजाब' जैसे संदेश प्रदर्शित किए गए।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

पानी-पानी हुआ मुख्यमंत्री का वादा:नर्मदा-गंभीर परियोजना फिर फूटी; दो दिन पहले बंद किया था लीकेज

वीडियो देखिये, RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी:इंदौर में 2 नवंबर से तीन दिवसीय बैठक; नए पदों और जिम्मेदारियों पर होगा फैसला

वीडियो देखिये, विवादों के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई:बुंदेलखंड में पति को कहते हैं 'खसम'; बोले- हमारी कथा नहीं चली, पूरे देश में इसी बयान की चर्चा

तीन बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी 35 शिकायतों में इंदौर के आरोपी का नाम:नौ राज्यों तक फैला ठगी के लेन-देन का कनेक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!