युवक पर जानलेवा हमला: सात आरोपी गिरफ्तार; एकराय होकर मारपीट का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
गढ़ाकोटा पुलिस ने युवक से मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को ग्राम मगरधा निवासी 20 वर्षीय हल्ले भाई पिता मूलू रैकवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि महेन्द्र रैकवार और उसके साथियों ने एकराय होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
टीम बनाकर आरोपियों की तलाश
शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेन्द्र रैकवार, अजय रैकवार, दीपक रैकवार, मनोज रैकवार, सुरेन्द्र रैकवार, रिब्बू उर्फ रेवाराम रैकवार और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी गौरव सिंह तिवारी ने बताया कि मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!