कुएं में मिला 3 माह के मासूम और मां का शव: इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में एक सरकारी कुएं से मां और उसके तीन माह के मासूम बच्चे के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुएं में दोनों के शव तैरते देख नगर में सनसनी फैल गई।
मामले की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस हादसा, आत्महत्या या हत्या-तीनों एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है।
सरकारी कुएं में मिले शव
यह घटना दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 की है। मृतकों की पहचान जयंती केवट (35 वर्ष) और उसके तीन माह के बेटे दीपांश केवट के रूप में हुई है।
तत्काल पुलिस को दी गई सूचना
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे नगर पालिका कर्मचारियों ने जब सरकारी कुएं में झांककर देखा, तो महिला और बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया। इसके बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।
ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं- कोई इसे हादसा बता रहा है तो कोई हत्या की आशंका जता रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल तेंदूखेड़ा पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

राखी पर मायके जा रही महिला की हादसे में मौत:बाइक के हैंडल में उलझी बैग की बेल्ट; सड़क पर गिरने से गई जान

तालाब में मिला 18 साल की नवविवाहिता का शव:हाथ-पैर से बंधे थे भारी पत्थर; 6 दिन से थी लापता

शहरवासियों के लिए जरूरी खबर:26 अगस्त को रहेगा पानी का संकट; 24 घंटे का शटडाउन, इन इलाकों में असर

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!