बेटियों ने रचा इतिहास: नेपाल में चीन को हराकर जीता इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स का गोल्ड; पहली बार इंटरनेशनल स्तर पर जीता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर की दो युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया
7 से 11 अगस्त तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 25 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया।
सेमीफाइनल में मलेशिया को हराया
क्वार्टर फाइनल में विधि और उत्कर्षा ने इंडोनेशिया की टीम को शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल में मलेशिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सोमवार रात खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का सामना चीन की टीम से हुआ। दोनों ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन को मात दी और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।
खेलो इंडिया के जरिए हुआ चयन
विधि शर्मा तराना की रहने वाली हैं, जबकि उत्कर्षा पाल उज्जैन की निवासी हैं। दोनों का चयन दिल्ली में खेलो इंडिया के तहत हुआ था। इसके बाद उन्हें नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला।
दोनों खिलाड़ी सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में योग से एमए की पढ़ाई भी कर रही हैं। बैडमिंटन में दोनों की लंबे समय से रुचि रही है और वे विश्वविद्यालय की ओर से कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।
पहली बार इंटरनेशनल स्तर पर जीता गोल्ड
विधि शर्मा ने बताया कि यह उनके लिए खास उपलब्धि है। राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने का मौका मिला है।
15 अगस्त को उज्जैन में होगा स्वागत
विधि के पिता मुकेश शर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उसने परिवार के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को विधि शर्मा उज्जैन पहुंचेगी, जहां विधि और उनकी जोड़ीदार उत्कर्षा पाल का भव्य स्वागत किया जाएगा।
उज्जैन की इन दोनों बेटियों की जीत ने शहर के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!