IPS अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के सबसे हाई-प्रोफाइल और पॉश इलाके 'चार इमली' से सुसाइड का मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाले एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी का शव मंगलवार दोपहर घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
सुसाइड नोट नहीं मिला
घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तनाव की आशंका
मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वह हाल ही में नई क्लास में आई थी, इसलिए पुलिस पढ़ाई के दबाव के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। साइबर सेल की मदद से उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स और हालिया कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।
दोस्तों और सहपाठियों से होगी पूछताछ
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक, घटना की असली वजह जानने के लिए पुलिस हर संभावित पहलू पर काम कर रही है। जांच टीम जल्द ही मृतका के दोस्तों, स्कूल के सहपाठियों और शिक्षकों से बातचीत करेगी।
पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि क्या पिछले कुछ दिनों में छात्रा के व्यवहार में कोई बदलाव आया था या वह किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी।
फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल आईपीएस अधिकारी के परिवार में शोक का माहौल होने के कारण पुलिस ने उनके विस्तृत बयान दर्ज नहीं किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स से मिलने वाले इनपुट्स के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी कि छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!