खबर
Top News

दतिया उपचुनाव: 291 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी; पीतांबरा पीठ पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, सड़क की मांग पर ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 9:42 am
शेयर करें:
दतिया उपचुनाव

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। जिले के 291 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

मतदान शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना की और दतिया के विकास, युवाओं को रोजगार तथा भयमुक्त जिले की कामना की।

इसके बाद उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक-158 पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के परिवार ने भी मतदान किया। उनकी बेटी ने सबसे पहले मतदान कर लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी की अपील की।

'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का नारा गूंजा
इस बीच बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने "सड़क नहीं तो वोट नहीं" का नारा लगाते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम अशोक अवस्थी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। इसके बाद करीब 50 ग्रामीणों ने मतदान किया।

मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता भाजपा के अहंकार का जवाब देगी। उन्होंने बसई क्षेत्र में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश नहीं देने का आरोप भी लगाया।

निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी केंद्रों पर तय समय पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मतदान शुरू हुआ।

उधर मौसम विभाग ने जिले में बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने मतदाताओं से मतदान के लिए निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखने की अपील की है।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

3 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

6 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

9 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

20 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

21 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

25 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

30 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

33 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

44 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!