फार्महाउस से पकड़ाया दराब खान: हिंदू युवतियों के साथ क्लब-पब में करता था पार्टियां; संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हवाले किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दराब खान नामक युवक को नक्षत्र औरा फार्महाउस से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक पिछले कुछ समय से शहर के अलग-अलग क्लब और पब में हिंदू युवतियों के साथ पार्टियों में शामिल होता था।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिली थी सूचना
जानकारी के मुताबिक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि दराब खान लसूड़िया क्षेत्र में एक पार्टी में मौजूद है और इसके बाद विजय नगर स्थित एक क्लब में जाने वाला है। इस सूचना के आधार पर कार्यकर्ता उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
युवतियों ने किया विरोध
बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे कार्यकर्ताओं को उसके नक्षत्र औरा फार्महाउस में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवतियों ने विरोध भी किया।
पुलिस के हवाले कर दिया
बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई और दराब खान को लसूड़िया पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस युवक को थाने लेकर पहुंची। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने उसके मोबाइल की जांच करने और पूरे मामले की पड़ताल करने की मांग की है।
सरकारी टेंडर से जुड़ा कारोबारी बताया जा रहा दराब खान
सूत्रों के अनुसार दराब खान महेश्वर में सरकारी टेंडर से जुड़ा कारोबार करता है और उसका इंदौर आना-जाना रहता है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े हर पहलु की जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर:ब्रेन हेमरेज ने ली जान; अर्श से फर्श तक की दुखद कहानी

‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन

भीषण सड़क हादसा:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत

विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात:यहां समर्थकों की भीड़ ने रोका कारकेड; पुलिस ने संभाली स्थिति

झूठ नहीं, सच की है यह गूंज:राजनीति का नहीं देश के भविष्य का है सवाल

दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस नेता मनोज राजानी की पहल से परिवार तक पहुंची संवेदना

अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया:पन्नी-रेपर से तैयार होगी प्लास्टिक सीट; GPS से ट्रैक होंगे वाहन

युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी:‘छात्रों की गूंज' में बुलंद हुई ‘जेन-जी' की आवाज

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:तीन लोगों पर केस दर्ज; प्रचार सामग्री जब्त

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!