दतिया में ‘दद्दा’ दांव पर: मध्य प्रदेश के उपचुनाव का नतीजा तय करेगा नरोत्तम का राजनीतिक भविष्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव; दतिया, बांकीपुर व मांजलपुर में मतदान शुरू
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की बांकीपुर सीट पर देशभर की नजरें, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी हुई है भाजपा
चुनावी प्रबंधक-रणनीतिकार प्रशांत किशोर की प्रतिष्ठा भी दांव पर, बांकीपुर में लड़ रहे हैं जीवन का पहला चुनाव
मध्य प्रदेश के दतिया में नरोत्तम मिश्रा के साथ-साथ मोहन सरकार की साख की भी अग्नि-परीक्षा, भितरघात का अंत तक बना रहा अंदेशा
भाजपा के गुटीय घमासान में कांग्रेस का उत्साह दोगुना, भितरघात के खतरे के बावजूद उपचुनाव में जीत के दावे, सुबह से मतदान तेज
गुजरात की मांजलपुर सीट पर बरसों से भाजपा का दबदबा, इस बार भी पार्टी जीत के आत्मविश्वास से लबरेज
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दांव पर सिर्फ नरोत्तम मिश्रा ही नहीं, राज्य की मोहन सरकार भी है। दतिया जैसी राजनीतिक रूप से प्रतिष्ठित सीट पर हो रहे उपचुनाव न सिर्फ मिश्रा का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे, बल्कि राज्य की भाजपा सरकार के कामकाज पर अच्छे-बुरे की मुहर भी लगाएंगे।
मिश्रा के लिए चुनौती दोहरी है। अगर यहां उनकी पार्टी चुनाव हारती है, तो उन पर भितरघात के आरोपों का खतरा मंडराएगा। वहीं अगर भाजपा जीती तो राज्य के राजनीतिक हलकों से लेकर दिल्ली दरबार तक ये संदेश जाएगा कि दतिया ने अपना नया नेता चुन लिया है।
दोनों सूरत में ‘दद्दा’ दांव पर लगे हुए हैं और सरकार की साख भी। उधर, बिहार के उपचुनाव में भाजपा-एनडीए से ज्यादा चर्चा प्रशांत किशोर का बनी हुई है। ‘अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे’ कहावत के साथ किशोर का ये पहला चुनाव है।
अब तक प्रशांत चुनाव लड़वाते आए हैं। पहली बार वे अपने दल जन सुराज पार्टी के लिए चुनावी मैदान में हैं। गुजरात का उपचुनाव ज्यादा चर्चा में नहीं है। यहां जिस मांजलपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है, वहां आठ बार से भाजपा का ही दबदबा है।
आ ज गुरुवार को देश के तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
इस चुनाव के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। बांकीपुर (बिहार) की सीट विधायक के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, राजद की रेखा कुमारी गुप्ता और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच है। प्रशांत किशोर का ये पहला चुनाव है और दांव पर उनकी राजनीतिक रणनीति लगी हुई है।
दतिया (मध्य प्रदेश) की सीट कांग्रेस विधायक की सदस्यता समाप्त होने के कारण रिक्त हुई थी। यहां भाजपा से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस से घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। मांजलपुर (गुजरात) की सीट भाजपा विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी।
यहां भाजपा के सत्येंद्र भाई (सतीश) पटेल और कांग्रेस के भीका भाई रेबारी आमने-सामने हैं। चुनाव आयोग ने तीनों उपचुनाव में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं। सभी केंद्रों पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सौ प्रतिशत वेबकास्टिंग और सी-विजिल एप जैसी डिजिटल निगरानी का उपयोग किया जा रहा है।
दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 में भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया, जिससे उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा और वजूद का कड़ा इम्तिहान हो रहा है। पार्टी ने उनकी जगह आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जिसके बाद समर्थकों में भारी नाराजगी और प्रदर्शन देखे गए। नरोत्तम मिश्रा ने बाद में पार्टी के आदेश पर असहजता के बावजूद आधिकारिक उम्मीदवार का समर्थन करने की घोषणा कर रखी है।
टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने दतिया में हाईवे जाम और प्रदर्शन किए, जिससे स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ का अहसास हुआ। हाईकमान की समझाइश के बाद नरोत्तम ने भावुक अपील जारी कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम करने की बात कही, जिससे उनकी राजनीतिक निष्ठा और साख दांव पर लगी है।
दतिया में 291 मतदान केंद्रों पर शुरू हुआ मतदान, सुबह 11 बजे तक 20 प्रतिशत वोटिंग... मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के 291 मतदान केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता वोट डालेंगे।
इनमें 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष, 1 लाख 4 हजार 284 महिला एवं अन्य 10 शामिल हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर कतारें लगना शुरू हो गईं। पिछले चुनाव में दतिया से नरोत्तम मिश्रा को मिली थी हार। इस सीट पर 2008 से 2018 तक भाजपा ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की।
हालांकि हर चुनाव के साथ कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ता गया। 2018 में मुकाबला बेहद कांटे का रहा और 2023 में कांग्रेस ने भाजपा का विजय अभियान रोक दिया। 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी।
कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक मतों से हराया था। उपचुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने तीन साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अप्रैल में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कारण हो रहा बांकीपुर सीट पर उपचुनाव?
बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नबीन, जो अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इस वजह से यह सीट खाली हो गई थी। चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर के उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
भाजपा का गढ़ कही जाने वाली बिहार की इस सीट पर अब त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर, भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच कांटा पकड़ लड़ाई चल रही है।
उधर, गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा का लंबे समय से दबदबा रहा है। मांजलपुर सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इस सीट पर हमेशा भाजपा का दबदबा रहा है। वडोदरा जिले के अंतर्गत आने वाली इस सीट पर भाजपा के दिवंगत नेता योगेश पटेल ने 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की थी।
संबंधित समाचार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!