भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी: 12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल की भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का मामला सामने आया है। मेरठ से उज्जैन आ रहे 12 श्रद्धालुओं को साइबर ठग ने VIP भस्म आरती पास दिलाने का झांसा दिया और UPI के जरिए 30 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए।
फर्जी VIP भस्म आरती पास की PDF भेजी
इसके बाद श्रद्धालुओं को व्हाट्सएप पर फर्जी VIP भस्म आरती पास की PDF भेज दी गई। ठगी का पता उज्जैन पहुंचने के बाद चला।
पीड़ितों ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। अब साइबर टीम UPI लेनदेन, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
गूगल और सोशल मीडिया के विज्ञापन से मिला था नंबर
उत्तर प्रदेश के मेरठ के पल्लवपुरम निवासी रतन शर्मा के मुताबिक, वे परिवार और परिचितों समेत 12 लोगों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन आने वाले थे।
भस्म आरती की व्यवस्था के लिए उन्होंने गूगल और सोशल मीडिया पर ट्रैवल एजेंसियों के विज्ञापन देखे।
विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने प्रति श्रद्धालु 2,500 रुपए में भस्म आरती कराने की बात कही।
UPI से दो किश्तों में भेजे 30 हजार रुपए
श्रद्धालुओं ने बताए गए व्यक्ति पर भरोसा कर UPI के जरिए 15-15 हजार रुपए की दो किश्तों में कुल 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
रकम मिलने के बाद कथित ट्रैवल एजेंट ने व्हाट्सएप पर VIP भस्म आरती पास की PDF फाइल भेजी। उस समय श्रद्धालुओं को पास के फर्जी होने का अंदाजा नहीं था।
पास पर 30 हजार रुपए देखकर हुआ शक
श्रद्धालुओं ने जब पास को ध्यान से देखा तो उसमें ऑनलाइन पेमेंट के सामने 30 हजार रुपए की राशि दर्ज थी। इस पर उन्होंने एजेंट से सवाल किया कि सरकारी भस्म आरती पास पर भुगतान की रकम क्यों लिखी गई है।
आरोप है कि ठग ने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाने के लिए कहा कि मंदिर समिति में उसकी ‘सीधी सेटिंग’ है और किस यात्री से कितने रुपए लिए गए हैं, इसका हिसाब रखने के लिए पास पर रकम लिखी गई है। उसकी बात पर श्रद्धालुओं ने भरोसा कर लिया।
उज्जैन पहुंचने से पहले फोन बंद
उज्जैन रवाना होने से एक-दो दिन पहले श्रद्धालुओं ने भस्म आरती की व्यवस्था की पुष्टि के लिए एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद मिलने लगा।
उज्जैन पहुंचने के बाद जब श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पास और संबंधित एजेंसी के बारे में जानकारी ली तो उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और पास फर्जी है।
साइबर सेल ने शुरू की जांच
मामले में पीड़ित रतन शर्मा ने मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर साइबर टीम अब ट्रांजैक्शन की जानकारी, जिस मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया था और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है।
श्रद्धालुओं से अपील है कि महाकाल मंदिर की भस्म आरती या अन्य धार्मिक सेवाओं के लिए अनजान वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन या निजी मोबाइल नंबरों पर भुगतान करने से पहले उसकी आधिकारिकता की पुष्टि जरूर करें।
संबंधित समाचार

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास:गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!