रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगी: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; रजिस्ट्रेशन फीस जमा न होने पर आधार नंबर मांगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। स्कीम नंबर 114 निवासी 66 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी विनोद शर्मा से साइबर ठगों ने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक कराने के बहाने 49 हजार रुपए ठग लिए।
शिकायत के बाद लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गूगल पर नंबर सर्च किया, ठगों के जाल में फंसे
विनोद शर्मा ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई की सुबह उन्होंने पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अस्मित चौधरी का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर उनका मोबाइल नंबर सर्च किया था। सर्च में मिले एक नंबर पर कॉल करने पर एक महिला ने खुद को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट बुक करने वाली कर्मचारी बताया।
20 रुपए ऑनलाइन जमा करने को कहा
महिला ने अपॉइंटमेंट के लिए 20 रुपए ऑनलाइन जमा करने को कहा। पेमेंट नहीं होने पर दूसरे नंबर से एक व्यक्ति ने कॉल किया और आधार नंबर मांगते हुए भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। संदेह होने पर विनोद ने कॉल काट दिया।
पहले खाते से 1 रुपए काटे, फिर 49 हजार उड़ाए
कुछ देर बाद उनके ICICI बैंक खाते से 1 रुपए डेबिट होने का मैसेज आया। जांच करने पर पता चला कि यह राशि किसी माहिमारन के खाते में ट्रांसफर हुई थी। विनोद ने बैंक से संपर्क कर अपना खाता ब्लॉक कराया।
अगले दिन जब 1 रुपए वापस खाते में आ गया, तो उन्हें लगा कि खाता ब्लॉक नहीं हुआ है। इसके बाद वे बैंक पहुंचे और दोबारा खाता ब्लॉक कराया।
दो ट्रांजेक्शन में निकले 49 हजार
खाते की जांच करने पर पता चला कि दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 49 हजार रुपए निकाले जा चुके थे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की।
केस दर्ज
रविवार को शिकायत लसूड़िया पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस Google सर्च के दौरान मिले मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और संबंधित खातों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
लोगों से अपील
साइबर ठगी से बचने के लिए डॉक्टर, बैंक या किसी अन्य सेवा का नंबर हमेशा संबंधित संस्था की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय माध्यम से ही सत्यापित करना जरूरी है।
संबंधित समाचार

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?

कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट:भिक्षुक केंद्र के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली रुपाली जैन की होगी गिरफ्तारी

देखिए वीडियो, पीएम से कौन बोले:घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी: हनुमान चालीसा पढ़ते हुए खोला कॉकपिट का दरवाजा

नए प्रदेश प्रभारी का सख्त संदेश:गुटबाजी खत्म करने पर जोर, दिखावटी स्वागत से भी बचने की नसीहत

मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित:रास्ता जल्द खोलने की मांग

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर

सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे:पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना:इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार

वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल:ज्ञानेश पर क्लेश

पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश:फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!