5 लोगों से साइबर ठगी: वायुसेनाकर्मी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; लिंक पर क्लिक करते ही निकली रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के महाराजपुरा और मुरार थाना क्षेत्रों में पांच लोगों के साथ साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। सबसे बड़ी वारदात महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन में पदस्थ वायुसेनाकर्मी के साथ हुई, जिसके खाते से साइबर ठगों ने 2.26 लाख रुपये निकाल लिए। अलग-अलग मामलों में ठगों ने लाखों रुपये की रकम पर हाथ साफ किया।
बैंक कर्मचारी बनकर भेजा लिंक
महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन में पदस्थ सुनील बंसल के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके ICICI क्रेडिट कार्ड पर वेलकम बोनस मिला है।
इसके बाद ठग ने सुनील को एक लिंक भेजा। लिंक खोलकर उन्होंने मांगी गई जानकारी भर दी और OTP भी दर्ज कर दिया। इसके बाद उनके खाते से तीन बार में कुल 2.26 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए।
अन्य चार लोगों से भी ठगी
दीनदयाल नगर निवासी अरविंद श्रीवास के मोबाइल पर अज्ञात लिंक भेजी गई। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 32,214 रुपये निकल गए। आश्रय ग्रीन सिटी, भिंड रोड निवासी देवकुमार गुप्ता ने रात में अपना मोबाइल चार्ज पर लगाया था।
सुबह मोबाइल देखने पर उनके खाते से करीब 67 हजार रुपये निकले मिले। खास बात यह है कि उनके मोबाइल पर न तो कोई मैसेज आया और न ही ठगी से पहले कोई कॉल।
बैंक खाते से 1.18 लाख निकाल लिए
मुरार के हरदेव की टाल क्षेत्र निवासी माताप्रसाद राठौर का मोबाइल हैक होने के बाद उनके बैंक खाते से 1.18 लाख रुपये निकाल लिए गए।
40 हजार रुपये निकाले
वहीं, जमुनादाई का मोहल्ला निवासी अनवर पुत्र नवाब कुरैशी के खाते से भी साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये निकाल लिए।
जांच शुरू
पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम लेनदेन और मोबाइल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!