खबर
Top News

फर्जी कॉल्स पर लगेगी लगाम: TRAI ने लागू किया नया नियम; मोबाइल यूजर्स को मिलेगी राहत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 6:35 pm
शेयर करें:
फर्जी कॉल्स पर लगेगी लगाम

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
गैस, बिजली, कूरियर या अन्य जरूरी सेवाओं के नाम पर आने वाली फर्जी कॉल से परेशान लोगों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अनचाही और धोखाधड़ी वाली कॉल की पहचान आसान बनाने के लिए ‘1601’ नंबर सीरीज का पहला चरण लागू कर दिया है।

अब 1601 से शुरू होने वाले नंबर होंगे खास
नई व्यवस्था के तहत वैध कारोबारी और सेवा प्रदाता संस्थाओं को 1601 से शुरू होने वाले विशेष नंबर आवंटित किए जाएंगे। इससे ग्राहक आसानी से पहचान सकेंगे कि कॉल किसी सत्यापित सेवा प्रदाता की ओर से आई है या सामान्य 10 अंकों वाले नंबर से आने वाली संदिग्ध कॉल है।

TRAI का उद्देश्य वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को कम करना और ग्राहकों का भरोसा बढ़ाना है।

बिजली, गैस और कूरियर कंपनियां होंगी शामिल
1601 सीरीज के पहले चरण में यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को शामिल किया गया है। इनमें बिजली वितरण कंपनियां, जल उपयोगिता सेवाएं, शहर गैस वितरण कंपनियां, LPG वितरण संस्थाएं, कूरियर कंपनियां, एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स और पार्सल डिलीवरी सेवाएं शामिल हैं।

वहीं बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा और सरकारी संस्थाओं के लिए ‘1600’ नंबर सीरीज पहले की तरह जारी रहेगी।

कंपनियों को 90 दिन का समय
TRAI ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आदेश जारी होने की तारीख से 90 दिनों के भीतर पात्र संस्थाओं का माइग्रेशन और ऑनबोर्डिंग पूरा करने का निर्देश दिया है। 1601 नंबर उचित सत्यापन के बाद सीधे पात्र संस्थाओं को दिए जाएंगे।

नंबर आवंटन में बिचौलियों या एग्रीगेटरों को शामिल नहीं किया जाएगा, ताकि नंबरों के दुरुपयोग की संभावना कम हो।

1601 नंबर से नहीं आएंगी प्रमोशनल कॉल
सबसे अहम बात यह है कि 1601 नंबर सीरीज का इस्तेमाल केवल जरूरी सेवा और ट्रांजेक्शन से जुड़ी वॉयस कॉल के लिए किया जाएगा। इसका उपयोग प्रचारात्मक या प्रमोशनल कॉल करने के लिए नहीं किया जा सकेगा।

पहचान करना पहले के मुकाबले आसान होगा
दूरसंचार कंपनियां नंबर जारी करने से पहले संबंधित संस्थाओं से इस संबंध में वचन-पत्र भी लेंगी। यानी आने वाले समय में अगर बिजली, गैस या कूरियर कंपनी के नाम पर कॉल आए और नंबर 1601 से शुरू हो, तो ग्राहक के लिए उसकी पहचान करना पहले के मुकाबले आसान होगा।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 4 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 4 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 4 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 5 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 5 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 6 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 6 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 6 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 6 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 6 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 7 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 7 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 7 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 7 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 7 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 7 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 7 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 7 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!