भीड़ में मोबाइल उड़ाने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ा: इंदौर-भोपाल के अस्पतालों और ट्रेनों में करता था चोरी; 20 मोबाइल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों, ट्रेनों और अस्पतालों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
टीआई मनीष मिश्र के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी के मोबाइल फोन लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी गोविंद पिता खेमचंद दासवानी (49) निवासी अवंतिपुरा कॉलोनी उज्जैन को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू और विभिन्न कंपनियों के 20 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंदौर और भोपाल के बड़े अस्पतालों, ट्रेनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था।
आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर जेब से मोबाइल निकाल लेता था और बाद में उन्हें बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच लाख रुपए कीमत के आईफोन, रेडमी, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रियलमी, वन प्लस और टेक्नो कंपनी के मोबाइल जब्त किए है।
आरोपी को पकड़ने में एसआई प्रेम सिंह, प्रआर तनमय तोमर, अभिषेक पवार, आरक्षक शिवपाल सोलंकी और केसी शर्मा की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!