लॉरेंस गैंग के रैकी मास्टर को क्राइम ब्रांच ने जेल से उठाया: हैरी बॉक्सर के लिए काम करता था कुलदीप चौहान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिल्डरों और कारोबारियों को धमकी देकर करोड़ों की फिरौती मांगने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग के नेटवर्क की परतें तेजी से खुल रही हैं। क्राइम ब्रांच ने गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर के लिए काम करने वाले कुलदीप चौहान को कसरावद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। खुलासा हुआ है कि कुलदीप कारोबारियों और बिल्डरों की रैकी कर उनकी पूरी जानकारी गैंग तक पहुंचाता था।
डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पहले गिरफ्तार किए जा चुके रोहित बर्रा उर्फ नाना और सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा के मोबाइल से ऐसे वर्चुअल नंबर मिले थे जिनका इस्तेमाल इंदौर के बिल्डर विवेक दम्मानी, रंजन मित्तल और अशोकनगर के अंकित अग्रवाल को धमकाने में किया गया।
आरोपितों ने खुलासा किया कि नंबर वी-एप के जरिए तैयार किए गए थे ताकि पुलिस आसानी से लोकेशन ट्रेस न कर सके। पूछताछ में कुलदीप चौहान का नाम सामने आने के बाद एसआईटी ने उसे कसरावद जेल से रिमांड पर लिया। अब तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर क्रॉस सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।
अब तक चार बदमाशों को किया गिरफ्तार
पुलिस अब तक इस नेटवर्क के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग का एक अहम चेहरा राहुल उर्फ बाबा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। राहुल पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित है।
पुलिस के मुताबिक वही हमलों के लिए शूटर उपलब्ध करवाता था और गैंग के ऑपरेशन को जमीन पर अंजाम दिलवाता था। पूर्व में गिरफ्तार राजपाल चंद्रावत गैंग के सदस्य ने भी राहुल का नाम लेते हुए खुलासा किया कि गांधी नगर क्षेत्र के एक बिल्डर से गैंग करोड़ों रुपए वसूल चुकी है।
पड़ गई थी गिरोह में दरार
कुलदीप चौहान को लेकर यह भी चर्चा है कि वह पहले राजपाल चंद्रावत और हैरी बॉक्सर दोनों के लिए काम करता था, लेकिन कसरावद में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग मामले में योगेश भाटी की गिरफ्तारी के बाद गैंग में दरार पड़ गई।
राजपाल को शक था कि कुलदीप ने ही पुलिस को अंदरूनी जानकारी दी थी। इसके बाद उसे गैंग में ‘गद्दार’ मान लिया गया और उससे दूरी बना ली गई।
संबंधित समाचार

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!