खबर
Top News

एक ही चिता पर छह शवों का अंतिम संस्कार: परिजन बोले- अजन्मा बच्चा भी हादसे का शिकार; दुर्घटना में उजड़े परिवार को अंतिम विदाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 4:27 pm
शेयर करें:
एक ही चिता पर छह शवों का अंतिम संस्कार

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
मंगलवार को धांसड़ गांव में मातम पसरा रहा। एक ही परिवार के छह सदस्यों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली। हल्की बारिश के बीच चार अर्थियों पर छह शव गांव के बाहर बने मुक्तिधाम पहुंचे।

इनमें एक अर्थी पर पिता विशाल और दूसरी पर उनकी पत्नी पूजा के साथ उनकी मासूम बेटियों के शव रखे गए। परिजनों का कहना है कि पूजा गर्भवती थीं और हादसे में उनका अजन्मा बच्चा भी शिकार हुआ।

राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में धांसड़ निवासी शंकर चौहान, उनकी पत्नी सागर बाई, बेटे विशाल, बहू पूजा और पोतियों महक व वंशिका की मौत हो गई थी।

मंगलवार को बारिश के कारण इन सभी का अंतिम संस्कार किटी नर्मदा घाट के बजाय गांव के बाहर बने मुक्तिधाम में किया गया। परिवार के छह सदस्यों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।

इसी हादसे में परिवार की बेटी रीनू पंवार और उनके बच्चों जसप्रीत व राजवीर की भी मौत हुई थी। रीनू का ससुराल खंडवा जिले की पुनासा तहसील के ग्राम अटूट खास में है।

इसलिए तीनों के शवों का अंतिम संस्कार वहीं किया गया। इस तरह एक ही हादसे में उजड़े परिवार के कुल नौ सदस्यों को दो अलग-अलग स्थानों पर अंतिम विदाई दी गई।

छोटे भाई खुशाल ने दी मुखाग्नि

अंतिम संस्कार के दौरान शंकर चौहान के छोटे बेटे और विशाल के भाई खुशाल ने अपने माता-पिता, भाई-भाभी और दोनों मासूम भतीजियों को मुखाग्नि दी।

इस दौरान मुक्तिधाम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजन और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा सहित अन्य लोगों ने मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा।

ऐसे हुआ था दर्दनाक हादसा
हादसा सोमवार को राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया के पास हुआ था। धांसड़ गांव से परिवार के 11 सदस्य ईको वैन से करड़ावद देवस्थान जा रहे थे।

इसी दौरान तेज बहाव में वैन पानी में बह गई। हादसे में परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे।

एक हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया
मंगलवार को जब धांसड़ गांव में छह शवों को एक ही चिता पर अग्नि दी गई और अटूट खास में तीन शवों का अंतिम संस्कार हुआ, तो पूरे गांव की आंखें नम थीं। हादसे ने परिवार की कई पीढ़ियों को एक साथ छीन लिया।

अजन्मे बच्चे को लेकर परिजनों का दावा
परिवार की सदस्य सोमा चौहान ने बताया कि मृतक विशाल की पत्नी पूजा गर्भवती थीं। परिजनों का कहना है कि हादसे में पूजा के साथ उनका अजन्मा बच्चा भी दुनिया में आने से पहले ही मौत का शिकार हो गया। हालांकि, इस बात की अभी चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है।

विसरा रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
सारंगपुर के सिविल सर्जन डॉ. जेएस बघेल ने बताया कि सभी मृतकों के पेट में पानी मिला था। पोस्टमार्टम के दौरान यह स्पष्ट रूप से निर्धारित नहीं किया जा सका कि पूजा गर्भवती थीं या नहीं।

उन्होंने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसलिए फिलहाल अजन्मे बच्चे से जुड़ी जानकारी को परिजन के दावे के रूप में ही देखा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।

संबंधित समाचार

स्लाइड से अंबानी गायब
Top News

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

2 minutes ago
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

11 minutes ago
माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान
Top News

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

13 minutes ago
शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं
Top News

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

17 minutes ago
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन
Top News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

31 minutes ago
आज जमेगी इंदौैर की झांकी
Top News

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

34 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

35 minutes ago
फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

about 1 hour ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

about 1 hour ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

about 1 hour ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 2 hours ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 2 hours ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 2 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 19 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!