12 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का फैसला: दो दोषियों को उम्रकैद; तीन आरोपी बरी, मुख्य आरोपी ने अवैध पिस्टल से मारी थी गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में हुए देवेंद्र उर्फ पिंटू हत्याकांड में करीब 12 साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार शर्मा ने मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जेडी और सचिन कुशवाह उर्फ कबाड़ी को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, बबलू ठाकुर उर्फ प्रेम, चंदन उइके और गोलू उर्फ आनंद को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।
फोरेंसिक रिपोर्ट से साबित हुई मुख्य आरोपी की भूमिका
सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जेडी ने अवैध पिस्टल से देवेंद्र उर्फ पिंटू को गोली मारकर उसकी हत्या की थी। जांच के दौरान बरामद पिस्टल और घटनास्थल से मिले बुलेट साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई कि हत्या उसी हथियार से की गई थी।अदालत ने यह भी माना कि सचिन कुशवाह वारदात के समय जितेंद्र के साथ मौजूद था और हत्या की साजिश में उसकी सक्रिय भूमिका थी।
हत्या और आर्म्स एक्ट में सजा
कोर्ट ने जितेंद्र उर्फ जेडी को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत भी अलग-अलग सजा सुनाई। वहीं, सचिन कुशवाह को हत्या, हत्या की साजिश के आरोप में उम्रकैद की सजा दी गई। दोनों दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है।
कोर्ट ने क्यों नहीं सुनाई फांसी?
अपने फैसले में अदालत ने कहा कि यह हत्या निश्चित रूप से गंभीर अपराध है, लेकिन यह मामला 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' (विरलतम से विरल) श्रेणी में नहीं आता, इसलिए मृत्युदंड के बजाय आजीवन कारावास की सजा उचित मानी गई।
2013 में हुई थी हत्या
देवेंद्र उर्फ पिंटू की वर्ष 2013 में बाणगंगा थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में लंबी सुनवाई, गवाहों के बयान और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया।
शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक योगेश जायसवाल ने पैरवी की। करीब 12 वर्ष तक चले इस चर्चित हत्याकांड में आए फैसले के साथ ही मामले का न्यायिक निष्कर्ष सामने आ गया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!