पार्षद पुत्र ने की वॉल्वमैन से मारपीट: पानी की टंकी पर जमकर हुआ हंगामा; निगम कर्मचारियों ने काम किया बंद, घटना हुई सीसीटीवी में कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजयनगर और लसूड़िया क्षेत्र के बीच स्थित स्कीम नंबर-114 की पानी की टंकी पर मंगलवार रात मारपीट की घटना के बाद जमकर हंगामा हो गया।
घटना सीसीटीवी में हुई कैद
आरोप है कि अमित सोनी ने नगर निगम के वाल्वमैन अभिषेक के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, लेकिन अब तक मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
नगर निगम कर्मचारियों ने काम किया बंद
घटना के विरोध में बुधवार सुबह नगर निगम कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया, जिसका सीधा असर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। स्कीम नंबर-54 की टंकी समय पर नहीं भर पाई, वहीं अन्य क्षेत्रों में भी पानी सप्लाई बाधित रही।
पानी की समस्या का सामना करना पड़ा
बताया जा रहा है कि वाल्व समय पर नहीं खोले जाने के कारण करीब तीन टंकियां खाली रह गईं, जिससे कई कॉलोनियों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
कर्मचारियों ने जताया विरोध, थाने तक पहुंचे
मारपीट की घटना से नाराज निगम कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन अधिकारियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण वे बिना रिपोर्ट दर्ज कराए ही लौट आए।
कर्मचारियों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि मामले में पार्षद का नाम सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।
पार्षद ने लगाए उल्टे आरोप
इधर, पार्षद बालमुकुंद सोनी ने निगम कर्मचारी अभिषेक पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में था और पानी की चोरी करवाने में लिप्त था।
पार्षद ने दावा किया कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज बना अहम साक्ष्य
पूरी घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ है। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं होने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, जबकि नगर निगम स्तर पर भी कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। घटना के बाद क्षेत्र में जल संकट गहराने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!