खबर
Top News

पार्षद कटारिया गालियां देते हुए कह रहे थे: मारो रे इनको; इसके बाद 40-50 लोगों ने केशव मीणा को दौड़ाकर पीटा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 4:10 pm
शेयर करें:

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

आजाद नगर हाईड्रेंट पर पानी विवाद का मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन दिन पहले आजाद नगर क्षेत्र में सरकारी हाईड्रेंट से पानी भरने को लेकर भाजपाई केशव मीणा और पार्षद मलखान कटारिया गुट आमने-सामने आ गए थे। गालियों से शुरू विवाद में चाकू और पाइप से हमला हो गया था।

मामले में दो दिन पहले पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया, लेकिन मलखान कटारिया को आरोपी नहीं बनाया। इसे लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि खुलासा फर्स्ट के हाथ लगे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मलखान कटारिया खुद केशव मीणा को गालियां देते हुए अपने लोगों से उसे मारने को कह रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 16 जून की देर शाम मूसाखेड़ी स्थित मेडिस्टा अस्पताल के सामने लगे सरकारी हाईड्रेंट पर भाजपा पार्षद कटारिया का कार्यकर्ता अजय शेखावत टैंकरों में पानी भरवा रहा था। इस दौरान भाजपाई केशव मीणा रिक्शा में ड्रम लेकर पानी भरने पहुंचा था।

इस दौरान उसका अजय शेखावत से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। केशव को जमकर पीटा गया तो दूसरे पक्ष से पार्षद मलखान का बेटा घायल भी हो गया।

मामले में 17 जून को आजाद नगर पुलिस ने अजय शेखावत की शिकायत पर बाबूलाल नगर पालदा के केशव मीणा, महेश मीणा, मोहित मीणा और मनीष मीणा पर तो केशव मीणा की शिकायत पर कृष्णपुरी कॉलोनी के विजय कटारिया, अजय शेखावत और पिंटू शेखावत दोनों निवासी खारवाल मोहल्ला मूसाखेड़ी पर केस दर्ज किया गया।

मामले में केशव मीणा पक्ष के लोगों ने खुलासा फर्स्ट को एक वीडियो उपलब्ध कराया है। मौके पर एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बनाए 34 सेकंड के इस वीडियो में 40-50 लोगों की भीड़ केशव मीणा (आसमानी रंग की टी-शर्ट पहने) और उसके सथियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है।

वहीं, आखिरी के तीन सेकंड में भाजपा पार्षद मलखान कटारिया (हाफ बांह का सफेद शर्ट पहने) केशव मीणा को गालियां देते हुए अपने लोगों को उसे मारने को कह रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं
मीणा पक्ष का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। पुलिस को मलखान कटारिया को भी केस में आरोपी बनाना था, लेकिन दबाव-प्रभाव में पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 9 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 10 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 10 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 10 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 11 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 11 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 11 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 11 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 11 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 11 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 11 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 11 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 11 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!