नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद: पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वार्ड-47 के गोमा की फैल में सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल हुई है। चोरी, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं नशाखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया के प्रयासों से 50 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। वहीं क्षेत्रवासियों द्वारा अपने घरों पर लगाए गए 50 निजी सीसीटीवी कैमरों को मिलाकर 100 कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विधायक महेंद्र हार्डिया एवं पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने व्यवस्था का शुभारंभ किया। मयंक अवस्थी (एडिशनल कमिश्नर), अभिषेक रंजन (डीसीपी जोन-03), अपूर्वा किलेदार (एसीपी कोतवाली), जितेंद्र चौहान (थाना प्रभारी तुकोगंज), पारस बोहरा (सराफा एवं एमजी रोड) तथा नगर महामंत्री कैलाश पिपले सहित अनेक वरिष्ठजन, क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
श्रमिक बस्तियों में युवाओं में बढ़ती नशे की लत आज एक गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही है। नशे की गिरफ्त में आने से कई परिवार आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई मामलों में नशे की लत के कारण युवा अपने ही घर का कीमती सामान बेचने तक को मजबूर हो जाते हैं, जिससे पूरे परिवार को गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
ऐसे में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए एक प्रभावी निगरानी तंत्र साबित होगी। इससे चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में पुलिस को मदद मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की बच्चियों, महिलाओं और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत होगा।
कबीर चौक पर हुआ जनसंवाद... लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात गोमा की फैल स्थित कबीर चौक पर विधायक एवं कमिश्नर ने क्षेत्रवासियों से जनसंवाद किया। इस दौरान नागरिकों को सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाई गईं। कमिश्नर ने एमआईसी मेंबर पहाड़िया द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा पुलिस हमेशा जनता के साथ है।
जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अब गोमा की फैल क्षेत्र तुकोगंज थाना पुलिस की निगरानी व्यवस्था से जुड़ गया है, जिससे क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर नजर रखने और अपराधों की जांच में सहायता मिलेगी।
सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया की पहल से सुरक्षा को मिली नई दिशा, विधायक महेंद्र हार्डिया एवं पुलिस कमिश्नर ने किया लोकार्पण
अन्य वार्डों में भी चलाया जाएगा ऐसा अभियान
विधायक हार्डिया ने इस पहल को सराहनीय कदम बताते हुए कहा क्षेत्रवासियों ने अपने खर्च से 50 निजी कैमरे लगवाकर महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। जनभागीदारी और पुलिस प्रशासन के समन्वय से गोमा की फैल को एक सुरक्षित एवं आदर्श बस्ती के रूप में विकसित किया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं से नशे और गलत गतिविधियों से दूर रहकर शिक्षा एवं सकारात्मक कार्यों के माध्यम से अपना भविष्य संवारने की अपील की। साथ ही कहा कि पुलिस के सहयोग से अन्य वार्डों में भी इसी प्रकार के संयुक्त अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अपराधीकरण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। जनसहयोग, जनप्रतिनिधियों की पहल और पुलिस प्रशासन की सक्रियता से गोमा की फैल में सुरक्षा का नया अध्याय शुरू हुआ है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!