खबर
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर: आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 नवंबर 2026, 5:10 pm
शेयर करें:
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे का कारोबार करने वाले तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक बार पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद भी उनका नशे का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। हीरा नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त एक ऐसे ही आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए कीमत की 12.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

पकड़ा गया आरोपी रवि मिश्रा है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड भी कई गंभीर मामलों से भरा हुआ है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाता था और शहर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

हीरानगर टीआई कमलकिशोर के अनुसार टीम 19 नवंबर को इलाके में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम शक्करखेड़ी भानगढ़ क्षेत्र में पहुंची, जहां एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तलाशी में उसके पास रखी प्लास्टिक की थैली में पावडर मिला, जो जांच में ब्राउन शुगर पाया गया। पुलिस ने मौके पर 12.52 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर आरोपी रवि पिता कमलेश मिश्रा (27) निवासी गली नंबर 6, अवंतिका नगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 2026 में बाणगंगा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज हो चुका है। इसके अलावा उसके खिलाफ मारपीट, शांति भंग करने और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत भी पुराने मामले दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस अब उसके पुराने संपर्कों और नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लायर और खरीदारों के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी अकेले नशे का कारोबार कर रहा था या उसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
अपराध क्रमांक 385/2010 – धारा 279, 337 भादवि, थाना छोटी ग्वालटोली।

अपराध क्रमांक 1175/2015 – धारा 160 भादंसं, थाना बाणगंगा।

अपराध क्रमांक 183/2016 – धारा 376(2)(1), 450, 506 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, थाना बाणगंगा।

अपराध क्रमांक 650/2026 – धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट, थाना बाणगंगा।

संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?
Top News

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

about 5 hours ago
पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर
Top News

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

about 5 hours ago
ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते
Top News

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

about 6 hours ago
रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!
Top News

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

about 6 hours ago
MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 8 hours ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 8 hours ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 8 hours ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 8 hours ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 8 hours ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 8 hours ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 8 hours ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 9 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 9 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 9 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 9 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 9 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 9 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 9 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 9 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!