पार्षद कमलेश कालरा के घर का घेराव कर दी चेतावनी: वार्ड में गंदा पानी आने से भड़की जनता; पानी की किल्लत पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गहराते जल संकट को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 65 के बापू नगर, हरिजन कॉलोनी, जोशी कॉलोनी और बैराठी कॉलोनी में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर रहवासियों से सीधा संवाद किया, जहां जनता ने नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने की गंभीर शिकायत की।
क्षेत्र की महिलाओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बोतलों में भरा गंदा पानी दिखाकर नाराजगी जाहिर की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता तुरंत भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के निवास पर पहुंचे और वहां उनका घेराव किया।
कार्यकर्ताओं ने पार्षद कालरा को जनता द्वारा दी गई गंदे पानी की बोतलें थमाईं और चेतावनी दी कि यदि वार्ड की जनता की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी नगर निगम परिषद के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। कार्यकर्ताओं ने पार्षद से मांग की कि जनता लंबे समय से परेशान है, इसलिए तत्काल सुधार किया जाए।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जिला कांग्रेस सेवा दल कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, सुनील यादव, निलेश गौसर, विलियम सदवाने, संजय अरोरा, राकेश अरोरा और रणजीत सिंह त्रेहन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि जलापूर्ति में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो इसे बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!