पार्षद जीतू यादव को मिली नई राजनीतिक ताकत: भाजपा में वापसी की अटकलें तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुलकर्णी नगर में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण के सालाना कार्यक्रम से पार्षद जीतू यादव को नई राजनीतिक ताकत मिली है। कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा समेत क्षेत्र क्र. 2 के तमाम भाजपा पार्षद और नगर पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर मिश्रा ने तो कह भी दिया कि जीतू यादव की वापसी प्रदेश संगठन का विषय है। जल्दी ही इस पर फैसला होगा।
कार्यक्रम में करीब 2000 बच्चों को कॉपी-किताबें, पेन-पैंसिल समेत यूनिफार्म और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। यादव ने बताया कि सावन माह के पहले सप्ताह में वे हर वर्ष ये आयोजन करते हैं जिसमें कुलकर्णी नगर के आंबेडकर स्कूल के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की जाती है।
करीब 1700 बच्चों के अलावा अन्य स्थानों के बच्चे भी शामिल होते हैं। इस बार भी विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, सभापति मुन्नालाल यादव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, मनीष शर्मा मामा, बबलू शर्मा, निरंजनसिंह चौहान समेत तमाम भाजपा के नेता, क्षेत्र क्र. 2 के पार्षद और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
अतिथियों नेे बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित करने के अलावा, सभी के साथ भोजन भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के वरिष्ठजन मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जीतू यादव को भाजपा ने क्षेत्र क्र. 4 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमले, तोड़फोड़ आदि के मामले में पार्टी से निष्कासित कर रखा है।
ये घटना 4 जनवरी 2025 की है। उस दौरान जीतू एमआईसी सदस्य थे। कहा जा रहा है कि उनके इस सालाना आयोजन में भाजपा नेताओं के जुटने से उन्हें एक नई ताकत मिली और पार्टी में उनकी वापसी संभव है।
वापसी प्रदेश संगठन का मामला, वही लेगा फैसला
इस मौके पर जब भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा से पूछा गया कि जीतू यादव को पूरे मामले से पुलिस की ओर से क्लीनचिट मिल चुकी है। अब उनकी भाजपा में वापसी कब होगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका मामला प्रदेश संगठन का है। वो ही इसमें फैसला लेगा। उम्मीद है कि जल्दी ही फैसला हो जाएगा। वहीं यादव ने कहा कि मैं अपने आपको भाजपा से अलग नहीं मानता। मैं तब भी भाजपा का था, अब भी हूं और आगे भी रहूंगा।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!