पार्षदों पर है अहम जिम्मेदारी वे जनसमस्याएं हल करने में जुट जाएं: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने दिया मंत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा कार्यालय में पार्षदों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कहा कि वे जनसमस्याओं को हल करने में जुट जाएं। घर पर चैन से न बैठें। लगातार सक्रिय रहें क्योंकि उन पर पार्टी की ओर से अहम जिम्मेदारी है। उनकी सक्रियता पर काफी कुछ निर्भर है। हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए।
बैठक में इंदौर संभाग के पार्षद मौजूद थे। दतिया की हार के बाद भाजपा के इतिहास में पहली बार पार्षदों को संबोधित करते राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कहा कि भाजपा सदा सक्रिय रहने वाला संगठन है। पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि लगातार कार्य करते हैं।
इसलिए समाज की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। आप केंद्र सरकार की योजनाओं का अध्ययन करें और उसका लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाएं।
पात्र लोगों को योजनाओं से जोडक़र संगठन का विस्तार करे। 4 वर्गों गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं से संवाद स्थापित कर संगठन से जोड़ें। फोकस 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवाओं को जोड़ने का हो।
बैठक को संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा ने भी सबोधित किया। प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, उपाध्यक्ष निशांत खरे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सभापति मुन्नालाल यादव, सचेतक कमल वाघेला भी मौजूद थे।
जब नाराज हुए संतोष... बैठक के दौरान जब संतोष ने पार्षदों को नसीहत दी कि वे मोबाइल को कुछ वक्त तक बंद रखें और लोगों की समस्याएं सुनें तो पार्षद सुरेश कुरवाड़े उठ खड़े हुए कि यदि मोबाइल चंद मिनट भी बंद रहता है तो लोग शिकायत करने लगे हैं कि पार्षद ने मोबाइल बंद कर लिया है।
इस पर भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कह दिया कि अरे, इनकी (कुरवाड़े) की तो शादी भी नहीं हुई है तो संतोष नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर माहौल में शादी की बात क्यों की गई? शादी से क्या लेना-देना? शादी तो मेरी भी नहीं हुई है तो क्या..?
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!