यूएसडीटी के लाखों का लेनदेन तो नहीं बना हत्या का कारण: कार चालक रोहित हत्याकांड
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस का बड़ा खुलासा, आधा दर्जन आरोपी जल्द होंगे नामजद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित रोहित बरबेले हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन मुख्य आरोपी अपने घरों पर ताले लगाकर फरार हैं।
मामले में आज करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है। वहीं कई संदिग्धों से देर रात तक पूछताछ चली। कुछ को फिलहाल छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने जरूरत पड़ने पर दोबारा बुलाने की बात कही है।
इधर, खुलासा फर्स्ट को सूत्रों ने बताया कि मृतक और पीयूष, पिंटू के बीच यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) के लाखों रुपए के लेनदेन का विवाद भी था।
गौरतलब है सुविधि नगर निवासी 32 वर्षीय रोहित पिता लालाराम बरबेले की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बाद में मामला हत्या का निकला।
आरोपी आकाश ठाकुर, पिंटू गोस्वामी और उनके साथी रोहित को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां उन्होंने सड़क हादसे में घायल होना बताया, लेकिन अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए।
अस्पताल के गार्ड ने परिजन को बताया था कि कुछ युवक काले रंग की कार में रोहित को लेकर आए थे और घबराए हुए थे। रोहित को उसके दोस्त पीयूष निवासी देवास के जरिये शुक्रवार रात होटल पार्थिका बुलवाया गया था, जहां पहले से मौजूद पिंटू गोस्वामी और उसके साथियों ने रोहित को जमकर पीटा।
बताया जा रहा है कि पिटाई से जब रोहित अधमरा हो गया तो पिंटू उसे कॉलर पकड़कर बाहर लाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी।
सूत्रों के अनुसार जनवरी में पिंटू गोस्वामी ने यूएसडीटी के करीब चार लाख रुपए पीयूष के खाते में डलवाए थे। इसके बाद सभी ने छोटा बांगड़दा स्थित युवराज वाइन शॉप पर पार्टी की थी।
रोहित और पीयूष की दोस्ती होने के कारण रोहित भी उस पार्टी में शामिल था। पार्टी के बाद पैसों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि रोहित के कहने पर पीयूष रुपए लेकर फरार हो गया।
तभी से पिंटू रोहित की तलाश में था। वह अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित ऑफिस भी कई बार गया, लेकिन रोहित नहीं मिला। आखिरकार पीयूष के जरिये उसे होटल बुलवाया और कथित तौर पर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।
पिंटू खुद यूएसडीटी का तकनीकी काम नहीं जानता है। उसने इसके लिए अलग लोगों को लगा रखा था। इधर, पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद देर रात एयरपोर्ट से टैक्सी बुकिंग लेने वाले अतुल शर्मा को छोड़ दिया।
अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल उसके खिलाफ कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आए हैं। हालांकि जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। चर्चा यह भी है कि रोहित का करीब दो लाख रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
एरोड्रम पुलिस पूरे मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!