बारिश से पहले सड़कों की मरम्मत में जुटा निगम: शहर के प्रमुख मार्गों पर रातभर चला काम; कमिश्नर बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बारिश से पहले खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने पेचवर्क अभियान तेज कर दिया है। निगम का लक्ष्य है कि 10 जून से पहले शहर की सभी प्रमुख और जरूरत वाली सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
सड़क सुधार कार्य किया जा रहा
नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर के व्यस्ततम मार्गों पर युद्धस्तर पर सड़क सुधार कार्य किया जा रहा है। मंगलवार रात निगम की टीम ने कई मुख्य सड़कों पर पेचवर्क किया।
मूसाखेड़ी से वर्ल्ड कप चौराहे तक का हिस्सा शामिल
इनमें एमआर-10 पर हीरा नगर चौराहे से बापट चौराहे तक का मार्ग, राजकुमार ब्रिज, स्टार चौराहे से रेडिसन चौराहे तक की सड़क, पल्लहर नगर की 60 फीट रोड, धार रोड और रिंग रोड पर मूसाखेड़ी से वर्ल्ड कप चौराहे तक का हिस्सा शामिल रहा।
आज कई इलाकों में पेचवर्क जारी रहेगा
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बुधवार को भी कई इलाकों में पेचवर्क जारी रहेगा। इनमें राजकुमार ब्रिज का शेष भाग, रेडिसन से स्टार चौराहा मार्ग, हीरा नगर से विजय नगर के बीच का हिस्सा और कालानी नगर मेन रोड प्रमुख हैं।
तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का लक्ष्य
कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी सड़क सुधार कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम का कहना है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी चरणबद्ध तरीके से सड़क मरम्मत और पेचवर्क अभियान चलाया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!