खबर
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद: निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 12:30 pm
शेयर करें:
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मोती तबेला क्षेत्र में शासकीय भूमि पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए तैयार किए जा रहे निर्माणाधीन ढांचे को नगर निगम द्वारा हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

कार्रवाई से नाराज स्थानीय रहवासी, क्षेत्रीय पार्षद और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गुरुवार रात पंढरीनाथ थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

सरकारी जमीन पर तैयार किया जा रहा था चबूतरा

जानकारी के अनुसार मोती तबेला क्षेत्र स्थित शासकीय भूमि पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही थी।

इसके लिए मौके पर चबूतरा तैयार किया गया था। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन ढांचे को हटा दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।

क्षेत्रीय पार्षद रूपाली पंडित के नेतृत्व में रहवासी और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद सभी जुलूस के रूप में पंढरीनाथ थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चबूतरा हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विधिवत अनुमति देने की मांग
पार्षद रूपाली पंडित और प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए नियमानुसार अनुमति दी जाए।

उनका कहना था कि कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया जाना चाहिए था। उन्होंने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग भी की।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पार्षद रूपाली पंडित ने पूरे मामले को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंपी है।

संबंधित समाचार

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

6 minutes ago
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

12 minutes ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

32 minutes ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

34 minutes ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 1 hour ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 1 hour ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 1 hour ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 2 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 19 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 19 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 20 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 20 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 21 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 21 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 21 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 21 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!