जिला कोर्ट के बाहर वाहन उठाने पर विवाद: वकील और यातायात पुलिस आमने-सामने; आरक्षक ने पहले पकड़ी कॉलर, बाद में मांगी माफी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला कोर्ट परिसर के बाहर खड़े वाहनों को उठाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार दोपहर वकीलों और यातायात पुलिस के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मामला इतना बढ़ा कि बड़ी संख्या में अधिवक्ता यातायात थाने पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे यातायात विभाग की टीम ने कोर्ट के बाहर खड़े वाहनों को उठाना शुरू किया। इस दौरान कई वकीलों की गाड़ियां भी उठाकर ले जाई गईं, जिस पर अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते करीब 200 वकील इकट्ठा होकर सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र स्थित यातायात थाने पहुंच गए और कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
वकील राकेश पाल का आरोप है कि इस दौरान एक यातायात आरक्षक सिकरवार ने एक वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया और कॉलर पकड़ ली। वकीलों ने यह भी आरोप लगाया कि आरक्षक द्वारा पैसे की मांग की गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश और बढ़ गया।
विवाद के दौरान वकीलों ने यातायात थाना प्रभारी (टीआई) से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर मामला और गरमा गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने यातायात एसीपी से बात की। एसीपी के हस्तक्षेप के बाद सभी वकीलों के वाहन छोड़ने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद स्थिति कुछ हद तक शांत हुई।
बताया जा रहा है कि जिस आरक्षक पर अभद्रता का आरोप लगा, उसने बाद में पूरे मामले पर खेद जताते हुए माफी मांग ली। हालांकि, घटना ने कोर्ट परिसर में पार्किंग व्यवस्था और यातायात कार्रवाई के तरीके को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन भविष्य में इस तरह की कार्रवाई के दौरान समन्वय बनाए रखने की मांग की है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!