रंग लगाने को लेकर विवाद: दो युवकों पर चाकू-पत्थरों से हमला; चार लोगों पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में रंग लगाने की बात को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दो युवकों पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नगीन नगर निवासी सोहन तरेटिया और सोनू की शिकायत पर शुभम पुत्र अमरसिंह, उसकी पत्नी रितिका, देवेंद्र विश्वकर्मा और अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई
बताया जा रहा है कि रंगपंचमी के दौरान रंग लगाने की बात पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग घर से चाकू लेकर आए और सड़क पर ही दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। हमले में चाकू और पत्थरों का भी इस्तेमाल किया गया।
घटना का वीडियो भी हुआ वायरल
घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पंढरीनाथ थाने में महिलाओं ने पुलिसकर्मी पर लगाया अभद्रता का आरोप
इधर पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एक शराबी युवक की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाओं ने पुलिसकर्मी पर ही अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में रहने वाला संदीप दुबे शराब के नशे में अक्सर हंगामा करता है और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करता है।
शिकायत लेकर पंढरीनाथ थाने पहुंची थीं
जानकारी के अनुसार छत्रीबाग स्थित जगदीश मंदिर क्षेत्र की मंजू, सुनीता, पूजा सहित अन्य महिलाएं रविवार रात उसकी शिकायत लेकर पंढरीनाथ थाने पहुंची थीं। महिलाओं का आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने उनकी बात ठीक से सुनने के बजाय उनसे ही अभद्र व्यवहार किया।
आरोपी कुछ पुलिसकर्मियों का परिचित
महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति कुछ पुलिसकर्मियों का परिचित है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। हालांकि काफी देर बाद पुलिसकर्मी ने महिलाओं का आवेदन लेकर उन्हें वापस भेज दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी बताई जा रही है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!