कथित धर्मांतरण की शिकायत को लेकर विवाद: प्रार्थना सभा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; पुलिस ने शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
सुहागी क्षेत्र स्थित सेंट मैरी स्कूल में रविवार को कथित धर्मांतरण की शिकायत को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि एक संस्था की आड़ में लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चर्च में चल रही थी प्रार्थना सभा
जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में स्थित चर्च में रविवार को प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप है कि प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के महिला-पुरुष भी मौजूद थे और उन्हें धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से प्रभावित किया जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने सभा में मौजूद लोगों से बातचीत की। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि वे पिछले तीन-चार वर्षों से यहां प्रार्थना में शामिल हो रहे हैं।
आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन का आरोप
बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है और बाद में उन्हें चर्च की गतिविधियों से जोड़कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है।
कार्यकर्ता राजकुमार ने आरोप लगाया कि लोगों को यह विश्वास दिलाया जाता है कि प्रार्थना और प्रभु में आस्था रखने से उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उनका दावा है कि इस प्रकार की गतिविधियां पिछले दो वर्षों से संचालित की जा रही हैं।
आधारताल थाने में की शिकायत
घटना के बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आधारताल थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ कुछ वीडियो भी पुलिस को सौंपे गए हैं, जिनमें चर्च के भीतर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है।
पुलिस कर रही जांच
आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किसी भी पक्ष के दावों की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना मामला
धर्मांतरण के आरोपों को लेकर सामने आए इस मामले के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!