6 राज्यों में 24 घंटे से लगातार बारिश: यूपी में 25 मकान गंगा में समाए; राजस्थान के 4 जिलों में 12 इंच तक बारिश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय सिस्टम के कारण बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव, बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई रास्ते बंद किए गए हैं।
भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में शहर में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया। करीब 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भरने की सूचना है। हालात को देखते हुए स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 और 12 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश की नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। गंगा-यमुना समेत करीब 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद और बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे तक पहुंच गया है।
फर्रुखाबाद में बाढ़ का असर करीब 40 गांवों तक पहुंच गया है। यहां गंगा नदी के तेज बहाव में 25 मकान समा चुके हैं। वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं और घाटों को जोड़ने वाले रास्तों पर पानी भर गया है।
राजस्थान में 12 इंच तक बारिश, बांधों के गेट खोले
राजस्थान में भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 6 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में कई जगहों पर 12 इंच तक बारिश हुई। भारी बारिश के कारण कालीसिंध और छापी बांध के गेट खोलने पड़े। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
दो मौसम सिस्टम से मध्य और पूर्वी भारत में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय देश के मध्य हिस्से में लो-प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय हैं। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास बना लो-प्रेशर सिस्टम मध्य प्रदेश, राजस्थान और आसपास के इलाकों में बारिश करा रहा है।
इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में भी एक मौसम सिस्टम सक्रिय है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त के आसपास एक और लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने पर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
चमोली में बादल फटा, 17 टन का पुल बहा
उत्तराखंड के चमोली की नीती घाटी में सोमवार शाम बादल फटने से तमक नाला अचानक उफान पर आ गया। तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से करीब 35 फीट लंबा वैली ब्रिज बह गया।
इस पुल को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने करीब 17 टन स्टील से तैयार किया था। यह भारत-चीन सीमा के पास स्थित था। पिछले साल 31 अगस्त को इसी स्थान पर बना पुराना पुल भी तेज बहाव में बह गया था, जिसके बाद नया स्टील ब्रिज बनाया गया था।
हिमाचल में लैंडस्लाइड, मंडी-कुल्लू हाईवे प्रभावित
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार रात से तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। मंडी-कुल्लू हाईवे पर भी मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है।
कुल्लू में लगातार बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में स्कूल भी बंद किए गए हैं।
उत्तराखंड में नेशनल हाईवे बंद
चंपावत में लैंडस्लाइड के बाद लोहाघाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद हो गया। बाराकोट के बागधारा के पास सोमवार शाम पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसके बाद हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह रोकनी पड़ी।
मुंबई में भारी बारिश, फ्लाइट्स प्रभावित होने की आशंका
महाराष्ट्र के वसई-विरार में मंगलवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। नागिनदास पाड़ा रोड पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है। मुंबई में भी भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। स्पाइसजेट ने यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।
कई राज्यों में अलर्ट
मध्य प्रदेश: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
राजस्थान: 6 जिलों में ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट।
हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट।
उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश, चमोली में बादल फटने की घटना।
हरियाणा: 6 जिलों में यलो अलर्ट।
पंजाब: पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट।
छत्तीसगढ़: बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी।
बिहार: 5 जिलों में बारिश की संभावना।
मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
संबंधित समाचार

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!