प्रताड़ना के आरोपी कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने खाया जहर, मौत: पत्नी ने विवाहित बहनों को भी नहीं बख्शा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है सात माह पहले शादी हुई थी। पत्नी जल्द ही मायके चली गई थी और दो माह पहले महिला थाने में 50 लाख रुपए की दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी, जिसमें व्यवसायी की मां, भाई और शादीशुदा बहनों को भी आरोपी बनाया था। इससे व्यवसायी अवसाद में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक अंबिकापुरी कॉलोनी निवासी राजीव पिता राधेश्याम राठौर ने 6 जुलाई की रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। राजश्री अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया राजीव मामा मनोज के साथ कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करता था।
शादी दिसंबर 2025 में बीमा अस्पताल के पास रहने वाली शिवानी राठौर से हुई थी। कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया और शिवानी मायके चली गई। करीब दो माह पहले महिला थाने में 50 लाख रुपए की दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
परिवार का कहना है राजीव इस बात से बेहद परेशान था कि उसके कारण पूरे परिवार को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। बहनों की शादी हो चुकी थी, इसके बावजूद उन्हें भी आरोपी बनाया गया।
परिजनों का आरोप है महिला थाने ने पूरे परिवार को परेशान किया, जिससे राजीव मानसिक रूप से टूट गया था।
पत्नी, सास-ससुर पर गंभीर आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया पत्नी शिवानी, उसके पिता उत्तम और मां रीता लगातार राजीव को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस मर्ग कायम कर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों, दहेज प्रताड़ना प्रकरण और व्यवसायी की मौत के बीच संबंध सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के सम्राट नगर में युवक जीशान की संदिग्ध मौत के बाद एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अपनी पत्नी और सास का नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बता रहा है।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की सत्यता या उसमें किए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार जीशान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद यह वीडियो सामने आया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खजराना थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और उसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य, वायरल वीडियो की जांच और अन्य तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों और वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!