दिल्ली में हमले की साजिश का खुलासा: इस प्रदेश के युवक गिरफ्तार; निशाने पर थे मंदिर-हाईवे ढाबा और सैन्य कैंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/दिल्ली।
बड़ी सुरक्षा कार्रवाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि यह नेटवर्क दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे के व्यस्त ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप पर हमले की साजिश रच रहा था।
MP के तीन युवक गिरफ्त में
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस साजिश में मध्य प्रदेश के तीन युवक शामिल पाए गए हैं। ये हैं टीकमगढ़ के नौगेवा निवासी अनमोल राय (24), ग्वालियर के डबरा निवासी राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19)। तीनों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उनके गृह जिलों से गिरफ्तार किया है।
‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ में बड़ा खुलासा
यह कार्रवाई स्पेशल सेल के ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत की गई, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 9 संदिग्ध ऑपरेटिव्स को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि यह मॉड्यूल कथित तौर पर शाहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।
रेकी कर पाकिस्तान भेजी तस्वीरें
जांच में आरोपियों के मोबाइल से ऑडियो-वीडियो कॉल रिकॉर्ड, संदिग्ध ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए भेजी गई लोकेशन की तस्वीरें मिली हैं। आरोप है कि दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी कर उसकी तस्वीरें पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजी गई थीं। योजना वहां तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की थी।
हाईवे ढाबा और सैन्य कैंप भी निशाने पर
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को दिल्ली-सोनीपत हाईवे के एक व्यस्त ढाबे पर ग्रेनेड हमला करने का टास्क दिया गया था, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। इसके अलावा हरियाणा के हिसार स्थित सैन्य कैंप की भी रेकी किए जाने की बात सामने आई है, जिसके वीडियो कथित तौर पर विदेश भेजे गए।
नेटवर्क, फंडिंग और लिंक की जांच जारी
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों को इस साजिश के बदले क्या मिला, उनकी फंडिंग कैसे हुई और उनके अंतरराष्ट्रीय संपर्क कितने गहरे हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थानों को भी संभावित निशाने पर रखने की जानकारी की जांच की जा रही है। पूरे मामले में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और इसे बड़े आतंकी मॉड्यूल से जोड़कर देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!