पानी के लिए जनता के साथ कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर: नगर निगम के इतने कार्यालयों पर एक साथ प्रदर्शन; खाली मटके फोड़कर जताएंगे विरोध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी के बीच इंदौर में पानी की किल्लत ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। बस्तियों से लेकर कॉलोनियों तक लोग टैंकरों के भरोसे हो गए हैं और कई इलाकों में नागरिक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। 15 मई को नगर निगम के सभी 22 जोनों पर एक साथ प्रदर्शन किया जाएगा।
क्या होगा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि सुबह एक साथ सभी 22 जोनों पर आंदोलन होगा। जीते हुए पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मिलकर आम जनता के साथ प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान लोग खाली मटके लेकर आएंगे और उन्हें फोड़कर पानी की मांग को प्रतीकात्मक रूप से उठाएंगे।
तीन दिन से चल रही तैयारी
इस आंदोलन की तैयारी को लेकर गांधी भवन में पिछले तीन से चार दिनों से रोजाना तीन से चार घंटे की बैठकें हो रही हैं। प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं।
राजनीति नहीं, जनता की लड़ाई-चौकसे
चिंटू चौकसे ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन राजनीति से परे है। उन्होंने कहा कि लोग पानी के लिए परेशान हैं और सभी जोनों पर सिर्फ एक मांग होगी- पानी दो। गौरतलब है कि इससे पहले विकास नगर इलाके में कांग्रेस पार्षद और रहवासियों ने पानी की समस्या को लेकर चक्काजाम भी किया था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!