गांजा तस्करी में कांग्रेस का प्रदेश महासचिव गिरफ्तार: फ्लाइट से नशीला पदार्थ लाने का आरोप; पार्टी में मची खलबली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
पुलिस ने फ्लाइट के जरिए महंगे हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी की राजनीतिक पहचान सामने आने के बाद ग्वालियर की सियासत भी गरमा गई है।
कर्नाटक से फ्लाइट के जरिए नशा लाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सूरज श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हैं। पुलिस की जांच के अनुसार, सूरज श्रीवास्तव कर्नाटक से प्रीमियम क्वालिटी का हाइड्रोपोनिक गांजा हवाई मार्ग से मंगवाता था।
सप्लाई किए जाने का आरोप
इसके बाद ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई किए जाने का आरोप है।पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद सामग्री और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
मोबाइल चैट और कॉल डिटेल से नेटवर्क की तलाश
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल से कथित तस्करों के साथ हुई चैट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की भी जांच कर रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और कथित नशे के कारोबार का नेटवर्क ग्वालियर से बाहर किन इलाकों तक फैला हुआ है।
राजनीतिक पहचान सामने आने से कांग्रेस में हलचल
आरोपी के युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव होने की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस संगठन में भी हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पार्टी के वरिष्ठ स्तर पर जानकारी मांगी गई है।
वहीं, राजनीतिक विरोधियों ने भी गिरफ्तारी को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि, आरोपी पर लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।
पुलिस खंगाल रही पूरे नेटवर्क को
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस कथित सप्लाई चैन, पैसों के लेनदेन और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका पर है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!