कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: घंटा बजाकर जताया विरोध; जहरीले पानी से अब तक 17 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इटारसी।
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला अब पूरे प्रदेश में राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। इसी क्रम में आज इटारसी में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर सरकार को जगाने का प्रतीकात्मक विरोध किया और इंदौर की घटना की नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से इस्तीफे की मांग की।
विधायक निवास घेराव की कोशिश
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इटारसी विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के निवास का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सूरजगंज से SBI चौराहे तक आक्रोश रैली
दोपहर में कांग्रेस की आक्रोश रैली सूरजगंज चौराहे से शुरू हुई। जैसे ही रैली भारतीय स्टेट बैंक (SBI) चौराहे के पास पहुंची, माहौल तनावपूर्ण हो गया। विधायक निवास से पहले ही पुलिस ने कई स्तरों पर बैरिकेडिंग कर रखी थी।
प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई और तेज नारेबाजी शुरू हो गई।
इलाका छावनी में तब्दील
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में यातायात डायवर्ट कर दिया गया था। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने कहा कि इंदौर में हुई 17 मौतें सीधे तौर पर सरकारी व्यवस्था की विफलता को दर्शाती हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि इटारसी में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनें, साथ ही पेयजल टंकियों की नियमित सफाई न होना, भविष्य में बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने नगरीय प्रशासन मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मीडिया के सामने गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं, जो जनता की पीड़ा के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है।
पुलिस का पक्ष
एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन की पूर्व सूचना मिलने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग के जरिए आगे बढ़ने से रोका गया।
इन नेताओं की रही मौजूदगी
इस प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, पूर्व नगर अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पंकज राठौर, रज्जू तोमर, गुफरान अंसारी, नीलम गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!