मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन: कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कई जगह कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी।
पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया
देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जबकि पटना में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
CJP ने भी की इस्तीफे की मांग
इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।
पार्टी ने कहा है कि अगर 2 अक्टूबर तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
CJP ने इससे पहले गुरुवार को इस्तीफे के लिए 48 घंटे की समय-सीमा तय की थी।
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
याचिका में SIR से संबंधित फैसलों, दिशा-निर्देशों और सॉफ्टवेयर में किए गए बदलावों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए गए हैं।
याचिकाकर्ताओं ने करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने से जुड़े मामले की SIT से जांच कराने की मांग भी की है।
कांग्रेस ने आयोग के कामकाज पर उठाए सवाल
कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मनमाने तरीके से फैसले ले रहे हैं और अन्य दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
पार्टी ने अपने आरोपों के समर्थन में इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 महीनों के दौरान दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर 14 बार असहमति जताई।
महाराष्ट्र में SIR के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला
महाराष्ट्र की मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में भी दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं।
याचिकाओं में SIR की संवैधानिकता, प्रक्रिया और इसे लागू करने के तरीके को चुनौती दी गई है।
याचिकाकर्ताओं का दावा है कि दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ने SIR से संबंधित 14 आदेश जारी किए।
याचिकाओं में इन आदेशों को रद्द करने के साथ ही आयोग के भीतर दर्ज की गई आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
संबंधित समाचार

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!