खबर
Top News

दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की पीएसी की बैठक: कई दिग्गज गैरहाजिर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 12:54 pm
शेयर करें:
दतिया में जीत के बाद कांग्रेस की पीएसी की बैठक

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक आज भोपाल में हुई। बैठक दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के तीसरे फ्लोर पर आयोजित की गई।

इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत PAC के करीब 25 सदस्य शामिल होने वाले थे।

हालांकि, बैठक से पहले ही कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं की मौजूदगी को लेकर स्थिति बदल गई। दिग्विजय सिंह विदेश में होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तबीयत खराब होने के चलते बैठक से दूर रहे।

विमान के इंजन में खराबी, नकुलनाथ नहीं आ सके भोपाल
बैठक में पहली बार नकुलनाथ के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन छिंदवाड़ा से भोपाल आने वाले विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान उड़ान नहीं भर सका।

नकुलनाथ के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी इसी विमान से भोपाल आने वाले थे। विमान में खराबी के बाद हरीश चौधरी सड़क मार्ग से छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए रवाना हुए।

पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली पीएसी बैठक में शामिल होने वाले थे नकुलनाथ
जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पीएसी के सदस्य नकुलनाथ पहली बार इस बैठक में शामिल होने वाले थे। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि इस बार बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

हालांकि, कमलनाथ की तबीयत खराब होने और नकुलनाथ के विमान में तकनीकी खराबी के बाद दोनों नेताओं की बैठक में मौजूदगी नहीं हो पाएगी।

आगामी निकाय चुनावों की रणनीति पर होगा मंथन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बैठक में कांग्रेस की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद और जिला पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि संगठन के पुनर्गठन और पार्टी को मजबूत करने के प्रस्तावों पर भी विचार किया। निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई के सवाल पर सिंघार ने कहा कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय रहेगा, वह पार्टी का सदस्य तो रहेगा, लेकिन पद पर काम नहीं करेगा। नकुलनाथ के बैठक में आने के सवाल पर सिंघार ने कहा, 'आएं तो स्वागत है, पार्टी के कार्यकर्ता हैं वो।'

भूरिया बोले- भाजपा की उल्टी गिनती शुरू
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया ने दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि इससे संकेत मिलता है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और आने वाला समय कांग्रेस का होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से नाराज है। किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं परेशान हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना को लेकर भी उन्होंने सरकार पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया।

वहीं जीतू पटवारी के परिवार पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है और पटवारी के भाई को परेशान किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

4 minutes ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

17 minutes ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

21 minutes ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

36 minutes ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 1 hour ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 1 hour ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 2 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 2 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 2 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 2 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 2 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 3 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!